Samsung Dragon Knight G7 गेमिंग मॉनिटर लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Dragon Knight G7 में 32 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका UHD/4K रेजोल्यूशन 3,840 x 2,160 पिक्सल है। 

Samsung Dragon Knight G7 गेमिंग मॉनिटर लॉन्च,जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: JD.com

ख़ास बातें
  • Samsung ने Samsung Dragon Knight G7 को चीन में पेश किया है।
  • Samsung Dragon Knight G7 में 32 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Dragon Knight G7 की कीमत CNY 4,999 यानी कि लगभग 59,369 रुपये है।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी Samsung ने एक नए गेमिंग मॉनिटर Samsung Dragon Knight G7 को चीन में पेश किया है। यह वर्तमान में चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध है। गेमिंग मॉनिटर कंपनी की Odyssey सीरीज जैसा है, जिसे कंपनी कई देशों में पेश करती है। ड्रैगन नाइट जी7 जल्द ही अन्य मार्केट में 32 इंच के सैमसंग ओडिसी मॉनिटर के तौर पर भी आ सकता है। यहां हम आपको Samsung के इस गेमिंग मॉनिटर Samsung Dragon Knight G7 की कीमत के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Samsung Dragon Knight G7 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung Dragon Knight G7 की कीमत CNY 4,999 यानी कि लगभग 59,369 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह चीन में JD.com पर उपलब्ध होगा। हालांकि अभी तक इस गेमिंग मॉनिटर की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Samsung Dragon Knight G7 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Dragon Knight G7 में 32 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका UHD/4K रेजोल्यूशन 3,840 x 2,160 पिक्सल है। सैमसंग के मुताबिक, पैन का कलर स्पेस कवरेज रेट 95% DCI-P3, 1ms रिएक्शन टाइम्स (GtG), 144Hz रिफ्रेश रेट और VESA डिस्प्लेHDR 400 सर्टिफिकेशन है जो कि 400 निट्स तक न्यूनतम पीक ब्राइटनेस सुनिश्चित करता है।

AMD और NVIDIA ग्राफिक्स कार्ड के साथ इमेज टियरिंग कम करने के लिए ड्रैगन नाइट जी7 AMD FreeSync Premium Pro और NVIDIA G-SYNC को भी सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह गेमिंग मॉनिटर Tizen OS पर काम करता है। इस मॉनिटर के साथ एक एडजेस्टेबल स्टैंड है। यह मॉनिटर वीडियो आउटपुट के लिए एचडीएमआई 2.1 या डिस्प्लेपोर्ट 1.4 प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »