Monitor

Monitor - ख़बरें

  • 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
    BenQ ने भारत में नया MOBIUZ EX321UZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। यह 31.5 इंच का 4K QD-OLED मॉनिटर है, जिसमें 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक मॉनिटर AAA और ओपन-वर्ल्ड गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AMD FreeSync Premium Pro, AI आधारित Smart Game Art टेक्नोलॉजी और 99% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट मिलता है। मॉनिटर में DisplayPort 2.1a, HDMI 2.1 और 90W Power Delivery वाला USB-C पोर्ट भी दिया गया है। BenQ MOBIUZ EX321UZ की भारत में कीमत 1,28,998 रुपये रखी गई है।
  • BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    BenQ ने भारतीय बाजार में BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। BenQ MOBIUZ EX271QZ की कीमत 84,998 रुपये है। यह मॉनिटर बिक्री के लिए प्रमुख ऑनलाइन और रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। 
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • Philips ने Rs 10 हजार से सस्ते मॉनिटर किए लॉन्च, 23.8 इंच बड़े 144Hz डिस्प्ले से लैस
    Philips ने अपने नए मॉनिटर लॉन्च किए हैं जो 23.8 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इनमें कंपनी ने IPS पैनल दिया है। नया 24B2N2200G मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है और 93ppi की पिक्सल डेंसिटी दी गई है।
  • 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
    Xiaomi ने नए गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किए हैं। अफॉर्डेबल प्राइस में ये गेमिंग मॉनिटर 300Hz तक रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं। मॉनिटर में 25 इंच का IPS पैनल दिया गया है। ये 1ms GtG रेस्पॉन्स टाइम के साथ आते हैं। इनमें 100% sRGB कलर स्पेस कवरेज मिलती है। मॉनिटर में 400 निट्स की SDR ब्राइटनेस दी गई है।
  • NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
    NASA का Artemis II मिशन 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है, जो Apollo के बाद पहला crewed deep-space मिशन होगा। इस मिशन में चार astronauts चांद के आसपास यात्रा करेंगे। खास बात यह है कि इस बार “Archer” स्टडी के तहत astronauts रिस्टबैंड पहनेंगे, जो उनकी नींद, स्ट्रेस, मूवमेंट और टीमवर्क से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करेंगे। कंपनी के मुताबिक यह रिसर्च भविष्य के Moon और Mars मिशन के लिए अहम साबित हो सकती है, क्योंकि इससे डीप स्पेस में इंसानों के व्यवहार और हेल्थ पर पड़ने वाले असर को समझने में मदद मिलेगी।
  • AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार Accenture ने सीनियर कर्मचारियों के AI टूल्स उपयोग को प्रमोशन प्रक्रिया से जोड़ दिया है। कंपनी अब कुछ सीनियर मैनेजर्स के साप्ताहिक लॉग इन डेटा को ट्रैक कर रही है और लीडरशिप रोल के लिए “रेगुलर एडॉप्शन” को जरूरी बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AI Refinery और SynOps जैसे टूल्स का इस्तेमाल टैलेंट चर्चा में एक अहम फैक्टर होगा। हालांकि 12 यूरोपीय देशों और कुछ यूनिट्स को इस नीति से छूट दी गई है।
  • ECG से लेकर विसरल फैट तक, ये स्मार्ट गैजेट्स दिखाएंगे फुल बॉडी डेटा!
    रेगुलर हेल्थ चेकअप को नजरअंदाज करना आम बात बनती जा रही है, लेकिन अब कई स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स घर बैठे जरूरी बॉडी पैरामीटर्स ट्रैक करने का विकल्प दे रहे हैं। Withings Body Scan 40 से ज्यादा बायोमार्कर्स, 6 लीड ECG और नर्व हेल्थ स्कोर जैसे फीचर्स के साथ आता है। InBody Dial H40 सेगमेंटल बॉडी एनालिसिस देता है, जबकि Omron HBF 375 और Tanita स्केल विसरल फैट, मसल मास और BMI जैसे डेटा दिखाते हैं। Cult Smart Scale Pro 50 से ज्यादा हेल्थ मेट्रिक्स ट्रैक करने का दावा करता है। हालांकि, किसी भी मेडिकल स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
  • 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
    BenQ ने भारत में अपनी नई GW90TC सीरीज के मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें GW2490TC, GW2790TC, GW2490C और GW2790C मॉडल शामिल हैं। इन मॉनिटर्स में Full HD IPS पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। USB Type C कनेक्टिविटी के साथ 20W तक पावर डिलीवरी सपोर्ट मिलता है, जिससे सिंगल केबल सेटअप संभव है। कंपनी के मुताबिक Eye Care टेक्नोलॉजी और एर्गोनोमिक एडजस्टमेंट फीचर्स लंबे समय तक यूज के दौरान सुविधा देने के लिए जोड़े गए हैं। कीमत 9,589 रुपये से शुरू होकर 14,990 रुपये तक जाती है।
  • Xiaomi ने 34 इंच बड़ा, 180Hz कर्व डिस्प्ले गेमिंग मॉनिटर किया लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया कर्व्ड स्क्रीन वाला गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसमें 180Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। गेमिंग मॉनिटर में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। मॉनिटर में 34 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 3,440 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 1500R कर्वेचर है
  • 4K हुआ पुराना! Samsung लाई दुनिया का पहला 6K मॉनिटर, 1040 Hz का रिफ्रेश रेट, 3D गेमिंग जैसे फीचर्स
    Samsung ने डिस्प्ले तकनीकी में नया कीर्तिमान बना दिया है। कंपनी ने दुनिया का पहला 6K डिस्प्ले मॉनिटर पेश कर दिया है। यह 3D को भी सपोर्ट करता है। नए Odyssey गेमिंग मॉनटिर्स 6K 3D डिस्प्ले से लैस किए गए हैं जो कि गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं। रिफ्रेश रेट को कंपनी ने नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इन नए मॉडल्स में 1040Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • Lenovo ने सस्ता मॉनिटर 144Hz रिफ्रेश रेट, 24.5 इंच IPS डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
    Lenovo ने अपना नया, सस्ता 144Hz डिस्प्ले वाला मॉनिटर ThinkVision S25-4e लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिनको अफॉर्डेबल प्राइस में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले चाहिए है। यानी साधारण गेमिंग में यह उम्दा अनुभव दे सकता है। इसमें WLED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। मॉनिटर में 250 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
  • CP Plus और Qualcomm ने मिलाया हाथ, भारत में तैयार होंगे नेक्स्ट जेनरेशन AI वीडियो सिक्योरिटी सिस्टम!
    CP Plus और Qualcomm Technologies ने भारत में AI-ड्रिवन वीडियो सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स पेश करने के लिए नई पार्टनरशिप का ऐलान किया है। Qualcomm Dragonwing प्रोसेसर और Insight Platform के साथ, CP Plus का VMS अब रियल-टाइम, ऑन-डिवाइस AI एनालिटिक्स सपोर्ट करेगा, जिससे डेटा कभी भी बाहरी नेटवर्क पर नहीं जाएगा। यह एयर-गैप्ड मॉडल इंडस्ट्रियल यूनिट्स, एंटरप्राइजेज, पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और होम सिक्योरिटी में खास उपयोगी रहेगा। प्लेटफॉर्म में जेनरेटिव AI असिस्टेंट भी शामिल है, जो नैचुरल लैंग्वेज में क्वेरी लेकर घटनाओं का विश्लेषण बताता है। कंपनियों का कहना है कि यह नया सिस्टम भारत में अगली पीढ़ी की वीडियो इंटेलिजेंस तैयार करेगा।
  • 27 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ KTC गेमिंग मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    KTC की ओर से नया गेमिंग मॉनिटर M27U6 लॉन्च किया गया है। इस गेमिंग मॉनटिर में कंपनी ने 27 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस है। मॉनिटर में 4K सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डुअल मोड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका फास्ट आईपीएस पैनल हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। मॉनिटर में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • 400Hz डिस्प्ले वाला गेमिंग मॉनिटर AOC Agon हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    AOC ने नया गेमिंग मॉनिटर Agon 25G4KUR लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉनिटर ऐसे गेमिंग लवर्स के लिए बना है जो स्पीड को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। यानी फास्ट गेम्स खेलने वालों को यह उम्दा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। सबसे अहम फीचर इसका रिफ्रेश रेट है जो 400Hz का है। मॉनिटर में 24.5 इंच डिस्प्ले लगा है। यह 92 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है।

Monitor - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »