फ्रीडम 251: पुराना फोन, नया नाम?

फ्रीडम 251: पुराना फोन, नया नाम?
विज्ञापन
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के रूप में चर्चा में आने के बाद 251 रुपये का स्मार्टफोन अब विवादों के घेरे में है। विश्लेषकों का आरोप है कि यह फोन बनाने व लाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स तो केवल अपनी प्रतिस्पर्धी एडकॉम के हैंडसेट को रीब्रांड यानी नाम बदलकर पेश कर रही है।

(यह भी देखें: फ्रीडम 251 के सारे स्पेसिफिकेशन)

विश्लेषकों का आरोप है कि रिंगिंग बेल्स के फ्रीडम 251 का डिजाइन एडकॉम के आइकन4 जैसा ही है जो कि 3,999 रुपये की कीमत के साथ पहले ही भारतीय बाज़ार में उपलब्ध है।

यही नहीं, फ्रीडम 251 के ज्यादातर बने हुए ऐप के आइकन ऐप्पल के आइफोन से सीधे कॉपी किए गए हैं।

रिंगिंग बेल्स के एक कार्यकारी ने कहा कि विमोचन कार्य्रकम में पेश हैंडसेट नमूना मॉडल थे। उन्होंने कहा, ‘बाज़ार में बिकने वाले हैंडसेट की यह ब्रांडिंग नहीं होगी।’ वहीं एडकॉम के संस्थापक व चेयरमैन संजीव भाटिया ने संपर्क करने पर कहा कि रिंगिंग बेल्स ने कंपनी से खरीदे थे।

उन्होंने कहा, ‘कुछ हैंडसेट हमसे लिए गए। मैं इस बारे में और कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता।’ उल्लेखनीय है कि कंपनी इतनी सस्ती कीमत पर स्मार्टफोन कैसे बेच पाएगी इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन के अनुसार ऐसे उत्पाद के कच्चे माल की लागत ही कम से कम लगभग 2700 रुपये बैठती है।

एसोसिएशन ने दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखकर इस मामले की तह तक जाने की अपील की है।

रिंगिंग बेल्स का कहना है कि फोन की विनिर्माण लागत लगभग 2500 रुपये होगी जिसे विभिन्न तरीकों से वसूला जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  2. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  3. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  4. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  5. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  7. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  8. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  9. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »