• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2G 3G सर्विस बंद होनी चाहिए, Reliance Jio ने सरकार से पॉलिसी बनाने का किया आग्रह

2G-3G सर्विस बंद होनी चाहिए, Reliance Jio ने सरकार से पॉलिसी बनाने का किया आग्रह

Reliance Jio ने कहा कि सरकार को 2G और 3G नेटवर्क को पूरी तरह से बंद करने के लिए एक पॉलिसी और प्लान बनाना चाहिए।

2G-3G सर्विस बंद होनी चाहिए, Reliance Jio ने सरकार से पॉलिसी बनाने का किया आग्रह

Photo Credit: Pixabay

TRAI ने 5G इस्तेमाल के लिए इकोसिस्टम को बेहतर करने के लिए सलाह मांगी।

ख़ास बातें
  • Jio ने कहा कि सरकार को 2G और 3G नेटवर्क को पूरी तरह से बंद करना चाहिए।
  • सभी ग्राहक 4G और 5G सर्विस पर ट्रांसफर किया जा सकते हैं।
  • VI ने कहा कि अधिक कीमत के चलते ग्राहक 5G पर ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के जरिए 5G इकोसिस्टम के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन नाम से प्रकाशित एक कंसल्टिंग पेपर के जवाब में Reliance Jio ने सुझाव दिया कि सरकार को देश में 2G और 3G नेटवर्क को बंद करने और मौजूदा यूजर्स को 4G और 5G नेटवर्क में ट्रांसफर करने के लिए एक पॉलिसी तैयार करनी चाहिए। वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी यही सुझाव दिया और इस बात पर जोर दिया कि ऐसी दिक्कतों के चलते डिजिटल स्तर पर विभाजन होता है और 5G इस्तेमाल के मामले में इकोसिस्टम पर प्रभाव पड़ता है।

TRAI ने 5G इस्तेमाल के मामलों के लिए इकोसिस्टम की बढ़ोतरी में आने वाली दिक्कतों पर सलाह मांगी, जिन पर बात किए जाने की जरूरत के साथ-साथ उचित पॉलिसी और रेगुलेटरी के फैसलों की जरूरत है, ताकि उन्हें दूर किया सके। इसके जवाब में Reliance Jio ने कहा कि "सरकार को 2G और 3G नेटवर्क को पूरी तरह से बंद करने के लिए एक पॉलिसी और प्लान बनाना चाहिए, जिससे गैरजरूरी नेटवर्क लागत को कम किया जा सके और सभी ग्राहकों को 4G और 5G सर्विस पर ट्रांसफर किया जा सके।" टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि इससे 5G इस्तेमाल के मामलों के लिए बढ़ते हुए इकोसिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा।

Vodafone Idea ने भी इसी तरह के कदम पर जोर देते हुए अपना सुझाव दिया। “इन डिवाइसेज की लागत के चलते स्मार्टफोन पर स्विच करने में यूजर्स की कमी के चलते यूजर्स पुरानी टेक्नोलॉजी पर बने रहते हैं। इसलिए डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं और नई डिजिटल टेक्नोलॉजी और सर्विस पर अपडेट नहीं होते हैं।” 

यूजर्स को हाई नेटवर्क बैंडविड्थ पर ट्रांसफर होने वाले दो मुख्य कारणों में भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले ज्यादा फोन जो कि 2G/3G का सपोर्ट करते हैं और 4G और 5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन की कीमत जो देश में ग्रामीण और दूरदराज वाले यूजर्स के लिए अधिक हो सकती है। वोडाफोन आइडिया ने भी इस मुद्दे पर जोर दिया और कहा कि कम आय वाले वर्ग के लिए स्मार्टफोन की अधिक कीमत बड़ी चुनौती है।

Reliance Jio ने कहा कि दमदार 5G कनेक्टिविटी को बेहतर तरीके लागू करने के लिए स्पेक्ट्रम बैंड की बड़े स्तर पर उपलब्धता और आवंटन की जरूरत भी है। इसे ठीक करने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर ने आग्रह किया कि ई-बैंड और वी-बैंड स्पेक्ट्रम की नियोजित नीलामी के साथ-साथ 6GHz बैंड, फुल सी-बैंड और 28GHz की भी नीलामी की जानी चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सिर्फ टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर और अन्य इकोसिस्टम समर्थकों द्वारा TRAI को दिए गए सुझाव हैं। सुझाव से यह सुनिश्चित नहीं होता है कि सरकार 2G और 3G नेटवर्क बंद करने के लिए उचित कदम उठाएगी या नहीं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Vodafone Idea, 2G Services, 3G Services, TRAI, 5G
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »