• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea प्लान में है 365 दिनों तक 850 GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Vi Movies, 200 TV चैनल फ्री! जानें डिटेल्स

Vodafone Idea प्लान में है 365 दिनों तक 850 GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Vi Movies, 200 TV चैनल फ्री! जानें डिटेल्स

यह प्लान रोजाना 100 SMS फ्री देता है। प्लान में कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स भी कंपनी ने शामिल किए हैं। 

Vodafone Idea प्लान में है 365 दिनों तक 850 GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Vi Movies, 200 TV चैनल फ्री! जानें डिटेल्स

प्लान में कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स भी कंपनी ने शामिल किए हैं। 

ख़ास बातें
  • पैक में कंपनी Vi Movies & TV App का एक्सेस देती है
  • यूजर 5 हजार से ज्यादा फिल्में और 200 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकता है
  • टीवी चैनल्स में Aaj Tak, ABP, Discovery जैसे कई पॉपुलर चैनल शामिल
विज्ञापन
Vodafone Idea देश की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। टेलीकॉम फर्म ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान लेकर आती है। Jio, Airtel की तरह Vi भी अपने कस्टमर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाले धांसू प्लान पेश करती है। आज हम कंपनी के ऐसे ही एक प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इस प्लान से रीचार्ज करवाने के बाद यूजर को सालभर तक रीचार्ज के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। 

वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला एक धांसू प्लान पेश करती है। यह वोडाफोन के अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान्स के अंतर्गत आता है जिसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी टेलीकॉम रीटेलर से 2999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में कंपनी यूजर को 850GB डेटा दे रही है। यानी कि कोई डेली लिमिट नहीं! इस डेटा को अपनी सहूलियत के अनुसार कैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 365 दिनों तक वैध रहेगा। वहीं रात के समय 12 बजे से सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटिड डेटा ये प्लान पेश करता है। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग शामिल है। 

वोडाफोन के इस प्लान में मिलने वाला 850 जीबी डेटा का कोटा अगर वैधता से पहले ही खत्म हो जाता है तो चिंता की बात नहीं है। 50 पैसे प्रति एमबी के शुल्क के साथ इंटरनेट चलता रहेगा। इसके अलावा यह प्लान रोजाना 100 SMS फ्री देता है। प्लान में कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स भी कंपनी ने शामिल किए हैं। 

Vodafone Idea प्रीपेड पैक में कंपनी Vi Movies & TV App का एक्सेस देती है जिसमें यूजर 5 हजार से ज्यादा फिल्में और 200 से ज्यादा टीवी चैनल पर मनोरंजक कंटेंट देख सकता है। टीवी चैनल्स में Aaj Tak, ABP, Discovery जैसे कई पॉपुलर चैनल शामिल हैं। पैक की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »