Redmi Y2 को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट: Xiaomi

शाओमी रेडमी वाई2 (Xiaomi Redmi Y2) स्मार्टफोन को लेकर एक अहम बात सामने आई है। जानें इसके बारे में।

Redmi Y2 को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट: Xiaomi

Redmi Y2 को मिलेगा एंड्रॉयड पाई अपडेट: Xiaomi

ख़ास बातें
  • स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है Redmi Y2
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
  • रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलता है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी वाई2 (Xiaomi Redmi Y2) स्मार्टफोन को लेकर एक अहम बात सामने आई है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले चीन में कंपनी के फोरम पर एक पोस्ट से इस बात का संकेत मिला था कि Xiaomi Redmi S2 (Redmi Y2) को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट नहीं मिलेगा। इसी बात पर स्पष्टीकरण देते हुए Xiaomi ने कहा कि Redmi Y2 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) अपडेट मिलेगा। कुछ समय पहले सामने आई इस पोस्ट से रेडमी वाई2 यूज़र को निराशा जरूर हुई होगी क्योंकि पिछले साल जून में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन को आए अभी एक साल भी नहीं हुआ है।

शाओमी ने रेडमी 6 (Redmi 6) और रेडमी 6ए (Redmi 6A) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा है। ऐसे में हो सकता है कि इन दोनों स्मार्टफोन को अपडेट ना मिले। Xiaomi के भारतीय फोरम पर आधिकारिक पोस्ट से यह बात सामने आई है कि Redmi Y2 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आखिर कब तक अपडेट को रोल आउट किया जाएगा।

रेडमी वाई2 (Redmi Y2) को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। रेडमी वाई2 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 के साथ उतारा गया था। एंड्रॉयड पाई फोन के लिए पहला प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट है। याद करा दें कि रेडमी वाई 2 (Redmi Y2) में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 के पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि Redmi 6, Redmi 6A और Redmi S2 को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट नहीं मिलेगा। इसका खुलासा Xiaomi के आधिकारिक फोरम पर किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »