Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी

Redmi Turbo 6 Max में 2K डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। Redmi Turbo 6 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600s हो सकता है

Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी

भारत में पिछले महीने Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 6 सीरीज में 7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में 10,000 mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है
  • Redmi Turbo 6 Max में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में दो मॉडल - Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्स्टर Smart Pikachu ने बताया है कि Redmi Turbo 6 सीरीज में 7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh की दमदार बैटरी हो सकती है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स में अलग प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 में MediaTek Dimensity 8 सीरीज और Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में आगामी MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट मिल सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Honor के नए स्मार्टफोन में 12,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में समान चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 Max में 2K डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। Redmi Turbo 6 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600s हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 

भारत में पिछले महीने Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K Fluid Display 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, Dolby Vision और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है। Redmi Turbo 5 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,540 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D Ice-Loop Cooling System है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »