Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। भारत में Redmi Turbo 5 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मई 2026 20:42 IST
ख़ास बातें
  • देश में लॉन्च होने वाला Redmi Turbo का यह पहला स्मार्टफोन होगा
  • Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Redmi Turbo 5 परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन है। देश में लॉन्च होने वाला Redmi Turbo का यह पहला स्मार्टफोन है। Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस इसके चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने भी भारत में Redmi Turbo 5 के जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस जनवरी में चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

Advertisement

एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर इसके डिजाइन को दिखाया गया है। Redmi Turbo 5 के फ्लैट रियर पैनल में नीचे दाएं कोने पर कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं।  चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Turbo 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 4K 60 fps वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Turbo 5 की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में Redmi K90 Max को लॉन्च किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Redmi K90 Max में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 8,550 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। भ

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.