Redmi का रिकॉर्ड! 14 दिनों में 10 लाख से ज्‍यादा Redmi K70 सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स बेचे

Redmi K70 series sale record : कंपनी ने सेल शुरू होने के शुरुआती 5 मिनटों में ही 6 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स सेल कर डाली थीं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 13:32 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी की के70 सीरीज की रिकॉर्डतोड़ सेल
  • महज 14 दिनों में 10 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स बिकीं
  • चीन में दिखा नई रेडमी सीरीज का दम

Redmi K70 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं। ये हैं- Redmi K70e, Redmi K70 और Redmi K70 Pro।

Photo Credit: Weibo

Redmi की K70 सीरीज को नवंबर के आखिर में चीन में लॉन्‍च किया गया था। ऐसा लगता है कि लोगों ने इन स्‍मार्टफोन्‍स को हाथोंहाथ लिया है। Redmi K70 सीरीज के बारे में कंपनी ने खुलासा किया है कि उसने 14 दिनों में 1 मिलियन (10 लाख) की सेल को पार कर लिया है। 29 नवंबर को लॉन्‍च हुई Redmi K70 सीरीज की चीन में सेल 1 दिसंबर से शुरू हुई थी। खास बात है कि कंपनी ने सेल शुरू होने के शुरुआती 5 मिनटों में ही 6 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स सेल कर डाली थीं। रेडमी ने कहा है कि 14 दिनों में 10 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की सेल एक नया बेंचमार्क है। 

Redmi K70 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं। ये हैं- Redmi K70e, Redmi K70 और Redmi K70 Pro। Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 
Advertisement

दोनों फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का जिसमें OIS सपोर्ट भी है। सेकेंडरी कैमरा में अंतर आ जाता है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं Redmi K70 Pro में 50MP टेलीफोटो लैंस है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। दोनों ही फोन सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आते हैं।

Redmi K70 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,700 रुपये), 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,100 रुपये), 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,300 रुपये) और 16 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,000 रुपये) है। 
Advertisement

इसी तरह Redmi K70 Pro का स्टैंडर्ड वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ  CNY 3299 (लगभग 39,300 रुपये) में शुरू होता है। यह टॉप एंड वर्जन में 24 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 4,399 (लगभग 52,400 रुपये) है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8300 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.