Redmi K70 लॉन्च होगा 16GB रैम, Android 14 OS के साथ! Geekbench पर खुलासा

Redmi K70 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले एक बार फिर से चर्चा में है।

Redmi K70 लॉन्च होगा 16GB रैम, Android 14 OS के साथ! Geekbench पर खुलासा

अफवाह है कि सीरीज को नवंबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000एमएएच बैटरी बताई गई है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आने वाला है।
  • रेडमी के70 में 16GB रैम बताई गई है।
विज्ञापन
Redmi K70 सीरीज लॉन्च के कगार पर है। पिछले कई दिनों से अफवाह है कि सीरीज को नवंबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज में कंपनी Redmi K70, Redmi K70e, Redmi K70 Pro को लॉन्च कर सकती है। इसका वनिला मॉडल हाल ही में रेंडर्स में सामने आया था। अब फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Redmi K70 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले एक बार फिर से चर्चा में है। फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से लिस्टिंग को शेयर किया है। यहां इसका मॉडल नम्बर 2311DRK48C है। जबकि मदरबोर्ड कोडनेम duchamp बताया गया है। फोन के प्रोसेसर में 8 कोर हैं। जिनमें से चार कोर को 2.20GHz पर क्लॉक किया गया है। तीन कोर 3.20GHz पर क्लॉक्ड हैं, जबकि मेन कोर को 3.35GHz पर क्लॉक किया गया है। यह कंफिग्रेशन MediaTek Dimensity 8300 की ओर इशारा करती है। 

रेडमी के70 में 16GB रैम बताई गई है। खास बात ये भी है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आने वाला है। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर में 1248 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टी कोर में 4177 पॉइंट्स का स्कोर किया है। इससे पहले Redmi K70 को चीन की सर्टिफिकेशन साइट 3C पर भी देखा गया था। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000एमएएच बैटरी बताई गई है। 

Redmi K70 को लेकर हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में हाल ही में सामने आया था कि फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है जबकि K70 Pro, जो कि सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा, में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। 

Redmi K70 में 90W फास्ट चार्जर, जबकि Redmi K70 Pro में 120W फास्ट चार्जर बताया गया है। इससे पहले सीरीज के स्मार्टफोन्स को IMEI डेटाबेस में कथित तौर पर स्पॉट किया जा चुका है। कंपनी सीरीज में हाई क्वालिटी कैमरा सेंसर इस्तेमाल करेगी, कहा गया है। वहीं इसका कैमरा मॉड्यूल आयताकार आइलैंड में आने वाला है, जैसा कि Poco स्मार्टफोन्स में कंपनी इस्तेमाल करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »