इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इनमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर हैं
इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है
Photo Credit: Redmi
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के दो स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G का प्राइस
चीन में Xiaomi की वेबसाइट पर Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G की लिस्टिंग हुई है। Redmi R80 5G के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,899 (लगभग 26,300 रुपये), 6 GB + 128 GB का CNY 2,199 (लगभग 30,600 रुपये) और 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) का है। Redmi R80m 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,199 (लगभग 30,600 रुपय) और 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स के लिए Phoenix Feather White, Flowing Clouds Blue, Leather Brown और Black कलर्स के विकल्प होंगे।
Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G के स्पेसिफिकेशंस
इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। इस डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इनमें सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Turbo 6 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Turbo 6 Max शामिल हो सकता है। हाल ही में Redmi Turbo 6 सीरीज को चीन में ऑफिशियल रेडियो सर्टिफिकेशन मिला है। भारत में इस वर्ष जून में Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।