Redmi जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 12 mini का प्रतिद्वंदी

Weibo पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Lu ने पुष्टि करते हुए लिखा कि रेडमी ने 'मिनी' स्मार्टफोन के उत्पादन की संभावना पर भी विचार किया है।

Redmi जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 12 mini का प्रतिद्वंदी

Redmi Note 10 सीरीज़ के इस महीने लॉन्च होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • Redmi का यह फैसला iPhone 12 mini को टक्कर देने के लिए हो सकता है
  • अतीत में भी कई बार Xiaomi ने Apple से प्रेरणाएं ली हैं।
  • छोटा साइज़ फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है
विज्ञापन
Redmi के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने एक नया सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जो बताता है कि कंपनी एक छोटी स्क्रीन वाले फोन के लॉन्च पर विचार कर रही है। याद दिला दें कि अतीत में Xiaomi ने Apple से काफी प्रेरणा ली थी और Weibing कहीं न कहीं iPhone 12 mini के समान फोन को लॉन्च करने की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐप्पल ने iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max के साथ पिछले हफ्ते iPhone 12 mini को लॉन्च किया था। आईफोन 12 मिनी बहुत सस्ता है और यह एक छोटे 5.4-इंच सुपर रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है।

Weibo पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए Lu ने पुष्टि करते हुए लिखा कि रेडमी ने 'मिनी' स्मार्टफोन के उत्पादन की संभावना पर भी विचार किया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ कहा कि कंपनी को बैटरी क्षमता पर बहुत समझौता करना होगा। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के साइज़, वज़न और डिज़ाइन को कम करने के लिए फोन के अंदर लगी बैटरी को भी छोटा करना होगा और इसलिए बैटरी की लाइफ में काफी समझौता होगा। iPhone 12 mini में केवल 2,227mAh बैटरी है।

अपने लेटेस्ट पोस्ट में लू ने चीन में शाओमी मुख्यालय की एक तस्वीर भी साझा की। हालांकि लू ने इस बारे में पुष्टि नहीं की थी कि भले ही कंपनी आगामी फोन की बैटरी से समझौता कर रही हो, लेकिन इस रेडमी स्मार्टफोन की स्क्रीन छोटी होगी या नहीं।

Redmi Note 10 सीरीज़ पर भी काम चलने की सूचना मिल चुकी है और कंपनी इस सीरीज़ के साथ एक छोटा स्क्रीन विकल्प ला सकती है। बेशक, यह हमारी तरफ से केवल अटकलें हैं, हो सकता है कंपनी इस फोन को किसी नई सीरीज़ के साथ पेश करें या यह अपने में एक अगल मॉडल के साथ आए। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि यह सीरीज़ इसी महीने लॉन्च हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
  3. Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत
  4. Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार
  5. Ai+ Nova Flip vs Infinix ZERO Flip 5G vs Tecno Phantom V Flip 5G: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट
  6. Lava Agni 4 पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता हुआ 50MP कैमरा वाला फोन
  7. Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज
  8. TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
  9. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  10. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »