Redmi इस साल 108 मेगापिक्सल वाले कई स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च, जनरल मैनेजर ने दिया इशारा

Redmi k40 को लेकर यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि यह फोन सब-फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा, माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ होगी, जबकि Redmi K40 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro 5G में मौजूद है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • Redmi Note 9 Pro 5G में मौजूद है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
  • Lu Weibing का कहना है इस साल खी फोन इस सेंसर्स से होंगे लैस
Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने जानकारी दी है कि इस साल 100 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले कई स्मार्टफोन्स को लेकर आया जाएगा। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में Redmi Note 9 Pro 5G मॉडल को चीन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इसके अलावा, Weibing ने अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों पर व्यंग करते हुए कहा कि जो ब्रांड पहले TOF (टाइम ऑफ फ्लाइट) सेंसर को बढ़ावा देते थे, वह अब अपने हैंडसेट में उन्हें शामिल भी नहीं करते। रेडमी फोन में ToF सेंसर नहीं है और Weibing का कहना है कि इसके बजाय रेडमी फैन्स को इस साल कई ऐसे स्मार्टफोन्स का इंतज़ार करना चाहिए जिसमें 100 मेगापिक्सल या उससे ज्यादा रिजॉल्यूशन सेंसर दिया जाएगा।

Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर कहा है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां जो पहले ToF सेंसर्स को प्रमोट करती थीं, वह अब अपने स्मार्टफोन में इसे शामिल भी नहीं करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल कई ऐसे स्मार्टफोन का इंतज़ार किया जा सकता है जो कि 100 मेगापिक्सल सेंसर से लैस हों। यह साफतौर पर इशारा हो सकता है कि आगामी Redmi फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस होगा।
Advertisement

Redmi K40 को लेकर कहा जा रहा है कि इसे इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। अटकले लगाएं, तो इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर इंटीग्रेट किया जा सकता है। Redmi K30 रेंज में 64 मेगापिक्सल सेंसर शामिल था और अब माना जा रहा है कि इसके सक्सेसर रेडमी के40 में कैमरा सेंसर अपग्रेड हो सकता है। Weibing ने अपनी नई पोस्ट में यह पुष्टि की थी कि रेडमी के40 स्मार्टफोन को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें रेडमी के30 प्रो जैसा ही सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला था।

रेडमी के40 को लेकर यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि यह फोन सब-फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा, माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ होगी, जबकि Redmi K40 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा। रेडमी के40 सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप हो सकती है और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) से शुरू होगी। यह रेडमी के40 श्रृंखला में बेस वेरिएंट की कीमत हो सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Lu Weibing, Redmi k40
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.