Redmi Note 9 नए ऑनिक्स ब्लैक रंग में हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Redmi Note 9 ग्लोबल मॉडल के लिए नया ऑनिक्स ब्लैक कलर वेरिएंट पेश कर दिया गया है। यह फोन ग्लोबली अप्रैल में तीन रंगों के विकल्प में लॉन्च किया गया था, वो रंग थे व्हाइट, ग्रे और ग्रीन। वहीं, अब इन तीन कलर विकल्प में एक और रंग शामिल हो गया है।

Redmi Note 9 नए ऑनिक्स ब्लैक रंग में हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Redmi Note 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये है
  • रेडमी नोट 9 में मौजूद है 5,020mAh बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • ग्लोबल मार्केट में तीन और भारत में चार रंगों के साथ लॉन्च हुआ था रेडमी नो
विज्ञापन
Redmi Note 9 ग्लोबल मॉडल के लिए नया ऑनिक्स ब्लैक कलर वेरिएंट पेश कर दिया गया है। यह फोन ग्लोबल मार्केट में अप्रैल में तीन रंगों के साथ लॉन्च किया गया था, जो व्हाइट, ग्रे और ग्रीन थे। वहीं, अब इन तीन रंग विकल्पों में एक और रंग शामिल हो गया है। ऑनिक्स ब्लैक वेरिएंट में ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश दी गई है, जो कि उपलब्ध अन्य विकल्पों जैसा ही है। भारत में रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है, वो हैं एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पेबल ग्रे और स्कार्लेट रेड। यह नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Redmi Note 9 new colour option, price in India

Xiaomi ने Redmi Note 9 के लिए नए ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन की घोषणा ट्वीट के जरिए की है। इस ट्वीट में तस्वीर साझा की गई है, जिसमें नए कलर वेरिएंट के नाम की पुष्टि की गई है और दिखाया गया है कि आखिर यह नया वेरिएंट देखने में कैसा लगेगा। इस वेरिएंट में डीप ब्लैक फिनिश नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें हल्के शेड के साथ कलर-चेंजिंग शेड को जोड़ा गया है जो कि फिलहाल स्मार्टफोन में काफी लोकप्रिय ट्रेंड हो रहा है।

शाओमी ने फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं दी है कि यह कलर वेरिएंट ग्लोबली कब उपलब्ध कराया जाएगा और भारत में इसे पेश किया जाएगा या नहीं।
 

जैसे कि हमने बताया भारत में रेडमी नोट 9 चार रंगों के विकल्प में खरीद के लिए उपलब्ध है, जो हैं- एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पेबल ग्रे और स्कार्लेट रेड। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये है, वहीं फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi Note 9 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता और 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। Amazon वेबसाइट आज इस फोन के लिए दोपहर 2 बजे सेल आयोजित करने जा रही है, हालांकि इस सेल में यह नया कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं होगा। वहीं, Mi.com पर भी ऑनिक्स ब्लैक विकल्प का उल्लेख नहीं किया गया है, इस साइट पर डिवाइस की सेल 20 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »