Redmi Note 8 और Realme 5 में कौन बेहतर?

Redmi Note 8 vs Realme 5: हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 8 और रियलमी 5 की तुलना की है। आइए जानते हैं कि कागजी तौर पर दोनों में बेहतर हैंडसेट कौन-सा है?

Redmi Note 8 और Realme 5 में कौन बेहतर?

Redmi Note 8 और Realme 5 में कौन बेहतर?

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 में हुआ है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • रियलमी 5 का दाम 9,999 रुपये से शुरू
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है रेडमी नोट 8 में
विज्ञापन
Redmi Note 8 Series को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी नोट 8 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 8 क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। Xiaomi की रेडमी सीरीज़ का Redmi Note 8 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए Realme 5 स्मार्टफोन से मुकाबला करेगा। रेडमी नोट 8 लॉन्च के तुरंत बात शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर करीब आठ हफ्तों में इन हैंडसेट को भारत में लाए जाने की जानकारी दी थी।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 8 और Realme 5 की तुलना की है। आइए जानते हैं कि कागजी तौर पर दोनों में बेहतर हैंडसेट कौन-सा है?
 

Redmi Note 8 vs Realme 5 price

रेडमी नोट 8 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी हैं। जिन्हें क्रमशः 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) और 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 की सेल 17 सितंबर से शुरू होगी।

याद करा दें कि लॉन्च के तुरंत बाद Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर करीब आठ हफ्तों में इन हैंडसेट को भारत में लाए जाने की जानकारी दी थी। शाओमी के मुताबिक, रेडमी नोट 8 ड्रीम ब्लू, मीट्योराइट ब्लैक और व्हाइट रंग में मिलेगा।

अब बात रियलमी 5 के दाम की। Oppo के सब-ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने रियलमी 5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में रियलमी 5 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।


फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। रियलमी 5 को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में बेचा जाएगा।
 

Redmi Note 8 बनाम Realme 5 specifications

रेडमी नोट 8 और रियलमी 5 दोनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) और एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 और कलरओएस पर चलते हैं। रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है।यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। रियलमी 5 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है।
 

Redmi Note 8 vs Realme 5 प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज

रेडमी नोट 8 और रियलमी 5 दोनों ही हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रियलमी 5 में 4 जीबी तक तो वहीं रेडमी नोट 8 में 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। दोनों ही फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
 

Redmi Note 8 बनाम Realme 5 Camera

रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। रियलमी 5 भी चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है।

इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। दोनों ही हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

Redmi Note 8 vs Realme 5 बैटरी, कनेक्टिविटी

रेडमी नोट 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। रियलमी 5 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही फोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। रियलमी 5 में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट तो वहीं रेडमी नोट 8 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। दोनों ही फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

अब बात डाइमेंशन  की। रेडमी नोट 8 की लंबाई-चौड़ाई 158.3x75.3x8.3 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है। रियलमी 5 की लंबाई-चौड़ाई 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम।

रेडमी नोट 8 बनाम रियलमी 5

  रेडमी नोट 8 रियलमी 5
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.306.50
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल720x1600 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो19.5:9-
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहां
कैमरा
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैशहांहां
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल (f/2.0)13-मेगापिक्सल
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 10ColorOS 6.0.1
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहां
यूएसबी टाइप सीहां-
सिम की संख्या22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जीहां-
यूएसबी ओटीजी-हां
माइक्रो यूएसबी-हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहां
जायरोस्कोपहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  2. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  5. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  7. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  8. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  9. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »