Redmi Note 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Redmi Note 8 vs Realme 5: हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 8 और रियलमी 5 की तुलना की है। आइए जानते हैं कि कागजी तौर पर दोनों में बेहतर हैंडसेट कौन-सा है?