Redmi Note 8 एक बार फिर हुआ महंगा, जानें नया दाम

मार्केट में फिलहाल Redmi Note 8 की टक्कर Realme Narzo 10 और Samsung Galaxy M11 जैसे स्मार्टफोन से होती है।

Redmi Note 8 एक बार फिर हुआ महंगा, जानें नया दाम

रेडमी नोट 8 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 के दाम में हुई 500 रुपये की बढ़ोतरी
  • 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट के दाम में बढ़ोतरी नहीं
  • स्मार्टफोन की कीमत में हो चुका है 2,500 रुपये का इज़ाफा
विज्ञापन
Redmi Note 8 की कीमत में एक बार फिर इज़ाफा किया गया है। Xiaomi ने इसकी पुष्टि Gadgets 360 से की है। इस बार रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम + 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम बढ़ाया गया है। याद रहे कि एक महीने पहले भी रेडमी नोट 8 की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, अब फोन नई कीमत में Mi.com वेबसाइट पर लिस्ट भी है। रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन भारत में पिछले साल अक्टूबर लॉन्च किया गया था, जो Redmi Note 7 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किया गया था। मार्केट में फिलहाल रेडमी नोट 8 की टक्कर Realme Narzo 10 और Samsung Galaxy M11 जैसे स्मार्टफोन से होती है।
 

Redmi Note 8 price in India

नए अपडेट के अनुसार, Redmi Note 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर अब 12,499 रुपये हो गई है। यानी पिछले महीने हुई कीमत में बढ़ोतरी के बाद इस बार स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इज़ाफा किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन की नई कीमत लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये ज्यादा है। स्मार्टफोन का शुरुआती वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसे खरीदने के लिए अब आपको 12,499 रुपये चुकाने होंगे।

बता दें, कीमत में ताजा इज़ाफा केवल 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा स्मार्टफोन का एक 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी है जो फिलहाल 14,499 रुपये में उपलब्ध है।
 
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 

Redmi Note 8 Camera

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • कमियां
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Tata Motors की Sierra EV कल होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Z11i में मिलेंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. OnePlus Nord Buds 4 की पहली सेल आज से शुरू, मिल रहा सस्ते में खरीदने का मौका
  6. पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh की बैटरी, 6.4 इंच डिस्प्ले
  8. समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
  9. 50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
  10. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »