Redmi Note 7S में कितना दम? पहली नज़र में...

हमें Redmi Note 7S के साथ थोड़ा वक्त बिताने का मौका मिला। पहली नज़र में हमें यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...

Redmi Note 7S में कितना दम? पहली नज़र में...
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7S में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • फ्रंट पैनल पर Redmi Note 7S में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है
विज्ञापन
सबको चौंकाते हुए Xiaomi इंडिया ने बीते हफ्ते भारत में नए Redmi Note 7S स्मार्टफोन का टीज़र ज़ारी किया। मार्केट में पहले से कंपनी के पास Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे हैंडसेट हैं, ऐसे में यह थोड़ा चौंकाने वाली बात है कि कंपनी ने अपने ही ग्राहकों को असमंजस डालने की कोशिश क्यों की है। Redmi Note 7S को लॉन्च करने की एक वजह यह हो सकती है कि Xiaomi ग्राहकों को 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन का एक और विकल्प देना चाहती थी। या फिर कंपनी इस फीचर की गैर-मौज़ूदगी को Redmi Note 7 की एक कमी मान रही हो। Xiaomi ने इस कमी को ही दूर करने के लिए Redmi Note 7S को बेहद ही आक्रामक कीमत में पेश किया है। दरअसल, यह चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 का ही भारतीय अवतार है।

हमें Redmi Note 7S के साथ थोड़ा वक्त बिताने का मौका मिला। पहली नज़र में हमें यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...

अगर आपने Xiaomi के Redmi Note 7 सीरीज़ के एक मॉडल को भी देखा है तो मान लीजिए कि आपने सभी मॉडल को देख लिया। Redmi Note 7S का डिज़ाइन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो वाला ही है। लेकिन रेडमी नोट 7एस के बैकपैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश नहीं है। इसके अलावा रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीनों फोन के डिज़ाइन में कोई अंतर नहीं है। देखा जाए तो Xiaomi ने रेडमी नोट 7 सीरीज़ में खूबसूरती और प्रीमियम डिज़ाइन का बेहतरीन तालमेल हासिल कर लिया है। ऐसे में इसी डिज़ाइन पर बने रहने में कुछ भी गलत नहीं है।

Redmi Note 7 सीरीज़ के अन्य फोन की तरह रेडमी नोट 7एस हाथों में मजबूती का एहसास देता है। यह थोड़ा वज़नदार है, लेकिन इतना भी नहीं कि आम इस्तेमाल में सहूलियत ना हो। फ्रंट और बैक पैनल पर ग्लास के इस्तेमाल से फोन थोड़ा फ्रेजाइल ज़रूर हो जाता है। ऐसे में ग्राहकों को Redmi Note 7S इस्तेमाल करते वक्त खास ध्यान रखा होगा। ग्लास पर उंगलियों ने निशान आसानी से पड़ जाते हैं, लेकिन इनसे आसानी से छुटकारा भी पाना संभव है। Xiaomi का कहना है कि फोन की बॉडी पी2आई नैनो कोटिंग के साथ आती है। यानी इस पर पानी के छींटों से प्रोटेक्शन है।
 
Redmi

Xiaomi ने फोन में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन दी है और इसमें फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है जिसे कंपनी डॉट नॉच के नाम से बुलाती है। इसमें रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो वाला ही डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल हुआ है, ऐसे में हमें स्क्रीन से कोई शिकायत नहीं है। कलर रिप्रोडक्शन बढ़िया है। स्क्रीन इतना ब्राइट तो है ही कि सीधे सूरज की रोशनी के पढ़ पाने में दिक्कत ना हो।

नए स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। वैसे, Xiaomi ने लॉन्च इवेंट में आधिकारिक तौर पर रेडमी नोट 7एस में इस्तेमाल किए गए प्राइमरी कैमरा सेंसर का नाम तो नहीं बताया था। लेकिन वेबसाइट की लिस्टिंग से साफ है कि कंपनी ने इसमें Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल किया है जो रेडमी नोट 7 के चीनी वेरिएंट का हिस्सा है। 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा।

इतना तो तय है कि आने वाले दिनों में शाओमी के प्रशंसकों के बीच Samsung ISOCELL Bright GM1 और Sony IMX586 (Redmi Note 7 Pro का हिस्सा) में बेहतर सेंसर को लेकर चर्चा होगी। फोन के साथ बिताए सीमित वक्त में हमने पाया है कि कैमरा ठीक-ठाक तस्वीरें लेता है। लेकिन ये हमारी पसंद से ज़्यादा एक्सपोज़ थीं। फ्रंट पैनल पर Redmi Note 7S में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह बेहतरीन सेल्फी लेने में सक्षम है। हम इस फोन के कैमरे पर अंतिम प्रतिक्रिया रिव्यू में देंगे।

Redmi Note 7S में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यही प्रोसेसर Redmi Note 7 का भी हिस्सा है। फोन के साथ बिताए सीमित वक्त में हमें मल्टी टास्किंग में कोई दिक्कत नहीं हुई। रिव्यू के दौरान स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाले रेडमी नोट 7 से भी हमें कोई शिकायत नहीं हुई थी।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Xiaomi ने फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, हाइब्रिड डुअल सिम ट्रे, आईआर ब्लास्टर और 4जी एलटीई सपोर्ट दिया है। एआई फेस अनलॉक भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त फोन में दी गई 4,000 एमएएच की बैटरी क्वालकॉम के क्विक चार्ज 4 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। रेडमी नोट 7एस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में 12,999 रुपये में बिकेगा।

हम जल्द ही Redmi Note 7S के विस्तृत रिव्यू के साथ आएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • कमियां
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »