Redmi Note 7 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। रेडमी नोट 7 के साथ चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi अपने Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। Redmi Note 7 की अहम खासियत की बात करें तो यह फोन 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। तो वहीं दूसरी तरफ Redmi Note 7 Pro को 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ उतारा जा सकता है।
याद करा दें कि Xiaomi ने पिछले महीने चीन में
Redmi Note 7 को लॉन्च किया था।
Flipkart और Xiaomi ने अपनी वेबसाइट Mi.com पर भी रेडमी नोट 7 के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई है। फोन ग्रेडिएंट रिफ्लेक्टिव ग्लास डिजाइन और स्प्लैश प्रोटेक्शन से लैस होगा। हाल ही में सामने एक टीज़र से इस बात का भी संकेत मिला था कि Redmi Note 7 में सिक्योरिटी के लिए
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत (संभावित)
भारतीय बाजार में
रेडमी नोट 7 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है, लेकिन चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,600 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,800 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,900 रुपये) है। स्मार्टफोन ट्विलाइट गोल्ड, ब्लू और ब्राइट ब्लैक रंग में आता है।
Xiaomi ने
Redmi Note 7 Pro से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन उम्मीद है कि स्मार्टफोन की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) हो सकती है। पिछले सप्ताह Redmi ब्रांड के प्रेसिडेंट लू विबिंग ने ने इशारों में इस फोन की कीमत की जानकारी दे दी थी। विबिंग ने बताया था कि Redmi Note 7 Pro को मार्केट में करीब 2,000 चीनी युआन (करीब 21,300 रुपये) के दाम में लाया जाएगा। हाल ही में लीक हुए प्रेस
रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से इस बात का संकेत मिला था कि Redmi Note 7 के ब्लैक, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट तो वहीं रेडमी नोट 7 प्रो को ब्लैक, ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट रेड रंग में उतारा जाएगा।
Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)
शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह कंफर्म है कि हैंडसेट के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।