Redmi Note 7 Pro के रेंडर्स लीक, Redmi Note 7 के साथ भारत में लॉन्च किए जाने का दावा

Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले रेडमी ब्रांड के इस फोन के प्रेस रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक हो गए हैं।

Redmi Note 7 Pro के रेंडर्स लीक, Redmi Note 7 के साथ भारत में लॉन्च किए जाने का दावा

Photo Credit: TEENA

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा
  • 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी नोट 7
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होने का दावा
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले रेडमी ब्रांड के इस फोन के प्रेस रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) सार्वजनिक हो गए हैं। लीक हुए प्रेस रेंडर्स से इस Redmi फोन के तीन कलर वेरिएंट सामने आए हैं। दूसरी तरफ, Redmi Note 7 Pro की टीना लिस्टिंग के बारे में इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है। रेडमी प्रेसिडेंट लू विबिंग ने बीते हफ्ते ही चीन में रेडमी नोट 7 प्रो को जल्द लॉन्च करने की जानकारी दी थी। कयास तो यह भी हैं कि भारत में 28 फरवरी को Redmi Note 7 Pro के साथ Redmi Note 7 को भी लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने रेडमी नोट 7 प्रो के प्रेस रेंडर्स लीक किए हैं। ऐसा लगता है कि लीक हुए रेंडर्स Redmi Note 7 Pro के भारतीय वेरिएंट के हैं। पता चला है कि भारत में रेडमी नोट 7 प्रो ब्लैक, ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट रेड रंग में आएंगे। हालांकि, इस फोन का डिज़ाइन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 से मेल खाता है।

इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि 28 फरवरी को भारत में Redmi Note 7 के साथ Redmi Note 7 Pro को भी लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि रेडमी नोट 7 प्रो सबसे पहले भारतीय मार्केट में आएगा। संभव है कि कंपनी रेडमी नोट 7 प्रो को भारत में लॉन्च करने से पहले चीनी मार्केट में उतारे।

Redmi Note 7 Pro के अलावा अग्रवाल ने रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट के भी रेंडर्स लीक किए हैं। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में उतारा जा सकता है।
 
redmi

इसके अवाला टिप्सटर ने दावा किया है कि Redmi Note 7 Pro हैंडसेट 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। याद रहे कि शाओमी सीईओ ने इस महीने ही इशारा दिया था कि Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होगा। संभव है कि इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएं।

दूसरी तरफ, M1901F7BE मॉडल नंबर वाले एक शाओमी स्मार्टफोन को टीना पर लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। यहां फोन के स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। इसके अलावा इन तस्वीरों में फोन के पिछले हिस्से पर Redmi by Xiaomi की ब्रांडिंग नज़र आ रही है।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन (उम्मीद)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा जिसे बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। नया चिपसेट स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का अपग्रेड है। यह 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 कैमरा सेंसर से लैस होगा। याद रहे कि इसके रेगुलर मॉडल में 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर है। इसके अलावा रेडमी नोट 7 स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।

21 फरवरी को TENAA लिस्टिंग के बारे में Nashville Chatter ने जानकारी दी थी। Redmi Note 7 Pro हैंडसेट 6.3 इंच डिस्प्ले और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन के साथ आता है। लिस्टिंग में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर का ज़िक्र है। इसका डाइमेंशन 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है। बैटरी 3,900 एमएएच की है।
 
redmi
 

Redmi Note 7 Pro की कीमत (उम्मीद)

रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होने का दावा किया गया है। हालांकि, विबिंग ने एक वीबो पोस्ट के ज़रिए इशारा दिया कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) के आसपास हो सकती है।

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »