• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 7 का भारतीय वेरिएंट हो सकता है इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Redmi Note 7 का भारतीय वेरिएंट हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Redmi Note 7 को भारत में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Xiaomi ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है।

Redmi Note 7 का भारतीय वेरिएंट हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस

Photo Credit: Twitter/ Redmi India

ख़ास बातें
  • Redmi India ने इस फीचर की मौज़ूदगी का दिया इशारा
  • रेडमी नोट 7 में 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है
  • Redmi Note 7 Pro का चीनी वेरिएंट Redmi Note 7 के नाम से आ सकता है
विज्ञापन
Redmi Note 7 को भारत में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Xiaomi ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है। कंपनी ने एक तस्वीर में इंसान खोजने के लिए कहा है। इमेज में 7 नंबर का इस्तेमाल हुआ है और इसमें छिपे हुए मैसेज हैं जो इस रेडमी स्मार्टफोन के फीचर का खुलासा करते हैं। टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर से पता चला है कि भारत में लॉन्च होने वाले Redmi Note 7 वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर और 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है। संभव है कि Xiaomi अपने Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट को भारत में Redmi Note 7 के नाम से लाए। इसके अलावा Xiaomi के एक अधिकारी ने दावा किया है कि भविष्य में और मिड-रेंज स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे।

Redmi India के ट्विटर हैंडल से कुछ अनसुलझी पहेलियों वाले इमेज को साझा किया गया है। कॉन्टेस्ट इमेज में प्रशंसकों को तस्वीर में इंसान खोजने को कहा गया है। इंसान की खोज करते वक्त तस्वीर में हमें भी एक इशारा मिला है। तस्वीर इशारा देती है कि रेडमी नोट 7 के भारतीय वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। याद रहे कि बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 वेरिएंट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। हो सकता है कि भारतीय वेरिएंट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आए। एक कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए Redmi India ने यह भी इशारा दिया कि यह फोन 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर से लैस हो सकता है। चीनी वेरिएंट Samsung GM1 सेंसर के साथ आता है। ये सारी जानकारियां भारत में रेडमी नोट 7 प्रो को रेडमी नोट 7 के नाम से लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है।
 
redmiindia

दूसरी तरफ, शाओमी के प्रोडक्ट मैनेजर वैंग टैंग थॉमस ने वीबो पर खुलासा किया है कि इस साल कंपनी के और मिड-रेंज हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। उन्होंने फोन के नाम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन यह ज़रूर बताया कि कंपनी इस साल ज़्यादा से ज़्यादा मिड रेंज स्मार्टफोन में इस फीचर को हिस्सा बनाना चाहेगी। यह एक बार फिर भारतीय वेरिएंट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने का इशारा है।

अगर कंपनी वाकई में रेडमी नोट 7 प्रो को भारत में रेडमी नोट 7 के नाम से लाती है तो आपको बता दें कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होने का दावा है। Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। यह 4000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4 के साथ आएगा। इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हो सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »