• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई

Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई

गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने की पहल

Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई

Photo Credit: ANI

गुजरात में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया गया है।

ख़ास बातें
  • विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा मे बेहतर बनाने हेतु टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
  • मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस’ के अंतर्गत स्कूलों में 13,353 नए क्लासरूम
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ मजबूत
विज्ञापन

गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने और पढ़ाई के बेहतर अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने कई तरह की पहल की हैं। राज्य की सरकार द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है कि बीते वर्षों में कैसे गुजरात में विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन किया गया और कैसे क्लासरूम्स को आधुनिक टेक्नोलॉजी के मापदंडों के और करीब लाया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कई पहल शुरू की गईं थीं जिन्हें प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्कूली एवं उच्च शिक्षा, दोनों क्षेत्रों में सुविधाओं और अवसरों का विस्तार किया गया है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस' के अंतर्गत स्कूलों में 13,353 नए क्लासरूम बनाए गए।

गुजरात में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया गया है। नए क्लासरूम्स के अलावा 21,000 नई कंप्यूटर लैब तैयार की गई हैं। इसके साथ सबसे जरूरी बात सरकार ने 1,09,000 नए स्मार्ट क्लासरूम बनाए हैं। इनमें पढ़ाई की स्मार्ट सुविधाएं मौजूद हैं। साथ ही में 5,000 विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) लैब बनाने का काम पूरा किया गया है। 

स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2024 की भर्ती में सरकारी एवं गैर-सरकारी अनुदानित माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में 9,400 शिक्षा सहायक तथा 470 प्रधानाध्यापकों की भर्ती की गई। इसके साथ ही 2,230 पुराने शिक्षकों की भर्ती व स्थानांतरण किया गया है। 

भविष्य का प्लान
वर्ष 2026-27 में 200 नए कंपोजिट, 95 नए सरकारी माध्यमिक तथा 3 नए उच्चतर माध्यमिक स्कूलों को मंजूरी दी गई है। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' के तहत राज्य सरकार 50,000 नई कक्षाओं का निर्माण करेगी और सरकार द्वारा संचालित स्कूलों की लगभग एक लाख मौजूदा कक्षाओं को 5G तकनीक का उपयोग कर स्मार्ट कक्षाओं में परिवर्तित करेगी। 

तकनीक का उपयोग करके शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से गांवों में कई स्कूलों को रीयल-टाइम शिक्षा प्रदान कर सकता है। इससे गांव में रहने वाले छात्रों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। मिशन के तहत छात्रों को छोटी उम्र से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा और कला एवं रोबोटिक्स जैसे अन्य विषयों से भी अवगत कराया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »