• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च

Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च

फोन की कीमत भारत में 15 हजार रुपये के आसपास रह सकती है।

Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च

Photo Credit: Mivi

Mivi One 5G को कंपनी तीन रंगों में पेश करने वाली है।

ख़ास बातें
  • Mivi One 5G को कंपनी तीन रंगों में पेश करने वाली है।
  • ब्लू, ग्रीन और बरगंडी शेड्स होंगे शामिल।
  • Mivi One 5G आउट ऑफ द बॉक्स प्योर एंड्रॉयड 16 OS के साथ होगा लॉन्च।
विज्ञापन

Mivi One 5G लॉन्च भारत में 24 सितंबर के लिए निर्धारित है जो कि कंपनी का पहला फोन होगा। यह एक 5G फोन है जिसके फीचर्स से कंपनी ने अब धीरे-धीरे पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। फोन Flipkart लॉन्च के लिए निर्धारित है। लगभग 12 दिन बाद फोन का लॉन्च होगा जिसके पहले कंपनी ने इसके कलर वेरिएंट्स का खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं, फोन के एंड्रॉयड वर्जन समेत कई और खूबियों से कंपनी ने पर्दा उठाया है। आइए जानते हैं Mivi One 5G लॉन्च से पहले अभी तक की खास बातें। 

Mivi One 5G लॉन्च 24 सितंबर को भारत में होने जा रहा है। फोन के लॉन्च में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। Mivi One 5G कलर वेरिएंट्स से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Mivi ने अधिकारिक हैंडल से इसे कलर वेरिएंट्स को टीज किया है। इसी के साथ लेटेस्ट पोस्ट में फोन का एंड्रॉयड वर्जन भी कंफर्म हो गया है। 

Mivi One 5G को कंपनी तीन रंगों में पेश करने वाली है। इसमें Green का खुलासा पहले ही हो चुका है। दो नए वेरिएँट्स सामने आए हैं जिसमें ब्लू शेड दिया गया है। वहीं तीसरा कलर बरगंडी होने वाला है। एक अन्य पोस्ट में कंपनी ने इसके एंड्रॉयड वर्जन को कंफर्म किया है। Mivi One 5G फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इशारा दिया है कि फोन में बिना किसी फालतू कचरे के प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है।

Mivi One 5G के डिजाइन की बात करें तो फोन के किनारे कर्व्ड नजर आ रहे हैं। फोन का कैमरा बार वर्टीकल रहने वाला है। कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है कि दो कैमरा मौजूद हैं। साथ में साइड की ओर कैमरा मॉड्यूल के बाहर, दाहिने तरफ LED फ्लैश भी दिया गया है। टॉप पर माइक नजर आ रहा है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि फोन की कीमत भारत में 15 हजार रुपये के आसपास रह सकती है। यह एक बजट फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। जल्द ही इसके अन्य फीचर्स भी सामने आ सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »