यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 35 रुपये तक भी वसूला जा रहा है।
Photo Credit: NDTV
Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है।
Zomato से अगर आप भी अक्सर खाना मंगवाते हैं तो आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने कस्टमर्स के लिए ऑर्डर पर नया चार्ज लगा दिया है। कथित तौर पर Zomato अब कस्टमर्स से कैश ऑन डिलीवरी (CoD) के लिए नया चार्ज वसूल रही है। जोमैटो से खाना मंगवाने पर अगर आप कैश में पेमेंट करने का ऑप्शन चुनते हैं तो आपके घर आपका पसंदीदा खाना 5 रुपये से 20 रुपये तक महंगा होकर पहुंचेगा। लेकिन जो ग्राहक इससे बचना चाहते हैं उनके लिए भी कंपनी ने ऑप्शन दिया है।
Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी (CoD) से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। PTI के अनुसार, जोमैटो ने कैश ऑन डिलीवरी चार्ज लेना शुरू कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 20 रुपये या 30 रुपये तक भी वसूला जा रहा है। ग्राहक दर ग्राहक यह चार्ज अलग-अलग हो सकता है। नया चार्ज ऐप के बिल में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ा हुआ आपको नजर आएगा।
इन कस्टमर्स को नहीं देना होगा यह एक्स्ट्रा चार्ज
अगर आप जोमैटो द्वारा लगाए जा रहे इस एक्स्ट्रा चार्ज से बचना चाहते हैं तो आपके पास एक ऑप्शन भी दिया गया है। आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं 5 रुपये की यह एक्स्ट्रा फीस नहीं लगेगी। जी हां, ऑनलाइन मोड ऑफ पेमेंट जैसे UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि का विकल्प आप पेमेंट के लिए चुनते हैं तो इस एक्स्ट्रा चार्ज से बच जाएँगे।
चार्ज भले ही छोटा है लेकिन कंपनी को मुनाफा मोटा होता है। बता दें कि जोमैटो पर रोजाना 23-25 लाख ऑर्डर (via) आते हैं। इस हिसाब से अगर सभी ऑर्डर पर 5 रुपये का चार्ज लगाया जाए तो सैद्धांतिक रूप से रोजाना 1.15-1.25 करोड़ रुपये या सालाना लगभग 420-456 करोड़ रुपये की कमाई एक्स्ट्रा हो सकती है। हालांकि यह अधिकतम अनुमानित आंकड़ा है, क्योंकि कुल ट्रांजैक्शन में कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर का हिस्सा बहुत कम होता है।
Zomato पर अक्सर इस तरह के चार्ज या किसी चार्ज में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती रहती है। कंपनी ने इसी साल मार्च में प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोत्तरी की थी। प्लेटफॉर्म चार्ज को कंपनी ने 12.50 रुपए से बढ़ाकर 14.90 रुपए कर दिया था। मोबाइल ऐप पर वर्तमान में प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये दिखाई जा रही है। बहरहाल, फूड डिलीवरी कंपनी द्वारा यह एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाना यूजर्स के लिए बहस का विषय बन गया है। एक तरफ जहां कई रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कीमत बढ़ रही है, फूड डिलीवरी कंपनियों ने खाना भी महंगा कर दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार