चीन में Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है
हाल ही में Redmi Note 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi ने हाल ही में नई स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। देश में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई Redmi Note 15 की यह जगह लेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने भारत में लॉन्च किए जाने वाले Redmi Note 17 के वर्जन के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 3 हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि Redmi Note 17 के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 30,000 रुपये से कुछ अधिक होगा। चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi का यह सब-ब्रांड इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्षों के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध करा सकता है। हालांकि, Redmi ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में Redmi Note 17 को छह अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 11 अगस्त से की जा सकती है। Redmi Note 17 के स्पेसिफिकेशंस चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन के वर्जन के समान हो सकते हैं। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Redmi Note 17 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 169.7 x 79.14 x 8.26 mm और भार लगभग 225 ग्राम का है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग