Redmi Note 13 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 21 सितंबर को लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा। क्वालकॉम का यह मिड रेंज चिपसेट 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है

Redmi Note 13 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 21 सितंबर को लॉन्च

इस स्मार्टफोन के कैमरा सैम्प्ल में नए इमेज सेंसर से हुए सुधार दिख रहे हैं

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा
  • Redmi Note 13 सीरीज में वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग होगी
  • इसकी कैमरा यूनिट में चार विभिन्न फिल्टर्स दिए जाएंगे
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 13 सीरीज को 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ शामिल हो सकते हैं। चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉन्क्स कंपनी Xiaomi के इस सब-ब्रांड के Redmi Note 13 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 

कंपनी ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस स्मार्टफोन के कैमरा सैम्प्ल शेयर किए हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया जाएगा। क्वालकॉम का यह मिड रेंज चिपसेट 4 nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें आठ-कोर CPU चार परफॉर्मेंस कोर्स और 1.95 GHz की चार एफिशिएंसी यूनिट्स पर बेस्ड है। Redmi Note 13 Pro+ में MediaTek का 4 nm Dimensity 7200 अल्ट्रा SoC होगा। Redmi Note 13 सीरीज में वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग होगी। Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ में 200 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP3 डिस्कवरी एडिशन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ होगा। Redmi Note 13 Pro+ के कैमरा सैम्प्ल में नए इमेज सेंसर से हुए सुधार दिख रहे हैं। 

इसकी कैमरा यूनिट में चार विभिन्न फिल्टर्स Forest Green, Negative, Vivid और Warm Green दिए जाएंगे। हाल ही में Redmi ने टैबलेट Pad SE को यूरोप में लॉन्च किया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 Mobile Platform SoC दिया गया है। यह तीन स्टोरेज और कलर ऑप्शंस में है। इसकी 8,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इसका डिजाइन Redmi Note 12 सीरीज के समान है। इसके 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 199 यूरो (लगभग 18,000 रुपये), 6 GB + 128 GB का 229 यूरो (लगभग 20,800 रुपये) और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 249 यूरो (लगभग 22,600 रुपये) का है। इसे ग्रेफाइट ग्रे, लैवेंडर पर्पल और मिंट ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका 11 इंच फुल HD+ (1900 x 1200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। Redmi Pad SE में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसकी 8,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक दिया गया है। ऑडियो के बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और  Hi-Res के लिए सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »