• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ 108MP कैमरा के साथ आज भारत में होगी लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Redmi Note 10 सीरीज़ 108MP कैमरा के साथ आज भारत में होगी लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम Xiaomi के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर किया जाएगा, इसमें Facebook, Twitter और YouTube आदि शामिल हैं।

Redmi Note 10 सीरीज़ 108MP कैमरा के साथ आज भारत में होगी लॉन्च, ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ वर्चुअली होगी लॉन्च
  • Xiaomi ने टीज़ किया था क नई सीरीज़ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से होगी लैस
  • Redmi Note 10 Pro Max में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Redmi Note 10 सीरीज़ को आज 4 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस नई रेडमी नोट सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं, जिनके नाम होंगे Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max। यह तीनों ही मॉडल्स Redmi Note 9 सीरीज़ के सक्सेसर होंगे, जिसे Xiaomi ने पिछले साल लॉन्च किया था। रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है कि यह एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा आदि। शाओमी अपनी नई नोट सीरीज़ को लॉन्च करने के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है। आइए जानते हैं कैसे ऑनलाइन देखें यह लॉन्च इवेंट और भारत में रेडमी नोट 10 मॉडल्स की कीमत व स्पेसिफिकेशन क्या कुछ हो सकते हैं।
 

Redmi Note 10 series India launch livestream timing

Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम Xiaomi के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर किया जाएगा, इसमें Facebook, Twitter और YouTube आदि शामिल हैं। आप नीचे इम्बेड की गई वीडियो में भी इस इवेंट को देख सकते हैं।
 
 

Redmi Note 10 series price in India (expected)

Xiaomi ने फिलहाल रेडमी नोट 10 सीरीज़ की कीमत का खुलासा भारत के लिए नहीं किया है। हालांकि, रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये होगी। जबकि इसके 4 जीबी रैम + 64  जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो सकती है। Redmi Note 10 के अलावा Redmi Note 10 Pro वेरिएंट की ग्लोबल कीमत सामने आई है, जिसके मुताबिक फोन के  6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ग्लोबल मार्केट में $279 (लगभग 20,300 रुपये) होगी। इसका एक 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज और एक 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा।

गौरतलब है कि भारत में Redmi Note 9 सीरीज़ की शुरुआती कीम 11,999 रुपये थी।
 

Redmi Note 10 specifications (expected)

रेडमी नोट 10 में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ DotDisplay (कंपनी जिसे होल-पंच कहती है) डिज़ाइन मिलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम मिल सकता है। शाओमी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इसमें मिड-प्रीमियम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा।

रेडमी नोट 10 में क्वाड रियर  कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, अल्ट्रा वाइड सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ शामिल होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
 

Redmi Note 10 Pro specifications (expected)

Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसके साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है, जबकि फोन की बैटरी 5,050 एमएएच की हो सकती है।
 

Redmi Note 10 Pro Max specifications (expected)

Redmi Note 10 Pro Max सीरीज़ का टॉप-एंड मॉडल होगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ-साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसके साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 5,050 एमएएच की हो सकती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • कमियां
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »