Redmi 12C की फोटो हुईं लीक, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi मार्केट में Redmi 12C स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रही है। लीक हुई फोटोज में आगामी फोन के फॉर्म फैक्टर, डिजाइन और पैकेजिंग बॉक्स का पता चला है।

Redmi 12C की फोटो हुईं लीक, लॉन्च से पहले जानें कैसा होगा स्मार्टफोन

Photo Credit: Gadgets 360

Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi 12C में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi मार्केट में Redmi 12C स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रही है।
  • यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन
चीनी टेक दिग्गज Xiaomi मार्केट में Redmi 12C स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 12C पर अभी काम चल रहा है और जल्द ही इसकी एंट्री के बारे में जानकारी मिल सकती है। हालांकि, शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की रियल वर्ल्ड इमेज ऑफिशियल लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। लीक फोटोज से फोन के डिजाइन और लुक आदि का पता चलता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। लीक हुई फोटोज में आगामी फोन के फॉर्म फैक्टर, डिजाइन और पैकेजिंग बॉक्स का पता चला है। स्मार्टफोन का पैकेजिंग बॉक्स पहले वाले Xiaomi स्मार्टफोन्स जैसा है, जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया है। फोन में एक कैमरा बम्प है जो साफ तौर पर Redmi Note 10 फोन जैसा है।

कंपनी ने कैमरा बम्प की पहली लेयर को बड़ा किया है और इसे फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ जोड़ा है। Redmi ब्रांड कैमरा बम्प के पास ही दिया गया है। लीक हुई इमेज में फोन बैक पैनल पर जिग-जैग पैटर्न के साथ नजर आता है। बटन अन्य किसी भी शाओमी स्मार्टफोन जैसे ही हैं, जिसमें फोन के दाईं ओर फ्रेम पर पावर और वॉल्यूम कंट्रोल मौजूद हैं। फोन का लुक काफी आकर्षक है। आने वाले समय फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

Redmi 12C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi 12C में  6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल है। यह फोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप के तौर पर इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के यह फोन Android 12 पर काम करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • कमियां
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »