Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 8,000mAh की पावरफुल बैटरी

इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए कंपनी के Turbo 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है

Redmi Turbo 5 Pro में मिल सकती है 8,000mAh की पावरफुल बैटरी

इसकी बैटरी की कैपेसिटी 8,000 mAh से अधिक की हो सकती है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी के Turbo 4 Pro की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है
  • इसकी बैटरी की कैपेसिटी 8,000 mAh से अधिक की हो सकती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Turbo 5 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए कंपनी के Turbo 4 Pro की जगह लेगा। हालांकि, Redmi ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi के एक आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच की फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इसकी बैटरी की कैपेसिटी 8,000 mAh से अधिक की हो सकती है। इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन का मॉडल नहीं बताया है। इस पोस्ट के साथ दिए गए कमेंट्स से यह Redmi Turbo 5 Pro होने का संकेत मिल रहा है। इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के Redmi Turbo 4 या Redmi K80 Ultra की जगह लेने का संकेत दिया है। इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए कंपनी के Turbo 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 7,550 mAh की है। 

हाल ही में भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Poco F7 का हार्डवेयर Redmi Turbo 4 Pro के लगभग समान है। इस वजह से आगामी Poco F8 के स्पेसिफिकेशंस भी Redmi Turbo 5 Pro के समान हो सकते हैं। Poco F8 में भी 6.8 इंच का फ्लैट डिस्प्ले और 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के F7 5G 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1,280x2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन की 7,550mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। F7 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 33,999 रुपये का है। यह फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • कमियां
  • Cameras could be better
  • Attract smudges
  • Bloatware heavy
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »