Redmi की Turbo 4 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh की हो सकती है बैटरी

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इनकी रियर कैमरा यूनिट Redmi के पिछले स्मार्टफोन्स के समान होने की संभावना है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 12:52 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Turbo 4 और Turbo 4 Pro शामिल हो सकते हैं
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • इनकी रियर कैमरा यूनिट Redmi के पिछले स्मार्टफोन्स के समान हो सकती है

देश में Redmi Turbo 3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर Poco F6 5G को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi जल्द ही दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। ये Turbo 4 और Turbo 4 Pro हो सकते हैं। कंपनी ने अप्रैल में Turbo 3 को पेश किया था। देश में Redmi Turbo 3 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर Poco F6 5G को लॉन्च किया गया था इस वजह से Turbo 4 को Poco F7 के तौर पर पेश किया जा सकता है।  

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इन दोनों स्मार्टफोन्स में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। Turbo 4 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 और Turbo 4 Pro में Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इनकी रियर कैमरा यूनिट Redmi के पिछले स्मार्टफोन्स के समान होने की संभावना है। 

कंपनी के Turbo 3 में 1.5K OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 और 16 GB तक के LPPDDR5x RAM के साथ 1 TB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। Redmi के Turbo 3 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करत है। Turbo 3 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,299 (लगभग 26,450 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 2,499 (लगभग 28,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये) का है। 

पिछले सप्ताह Redmi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में Redmi A4 5G को पेश किया था। इसे Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट वाले पहले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा रहा है। Redmi ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी थी। इस स्मार्टफोन का केवल डिजाइन दिखाया गया था। हालांकि, कंपनी ने बताया था कि इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम होगा। Smartprix की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi के A4 5G के  4GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये हो सकता है। इस प्राइस में अन्य डिस्काउंट के साथ बैंक और लॉन्च ऑफर शामिल होंगे। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस कुछ अधिक हो सकता है। Redmi के A4 5G में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 4s Gen 2 की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Great display with Dolby Vision and slim bezels
  • Very good main rear camera
  • Good battery life
  • Bad
  • No headphone jack
  • Plastic build
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.