• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा वाले इस फोन की रिकॉर्ड सेल, 10 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन!

50MP कैमरा वाले इस फोन की रिकॉर्ड सेल, 10 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन!

Redmi के लिए यह अबतक की सबसे पावरफुल फ्लैगशिप सीरीज साबित हुई है।

50MP कैमरा वाले इस फोन की रिकॉर्ड सेल, 10 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K80 सीरीज को कंपनी ने नवंबर के अंत में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Redmi K80 सीरीज ने सेल्स का फिर से रिकॉर्ड बना दिया है।
  • Redmi K80 Pro में 6.67 इंच का TCL M9 OLED 2K फ्लैट पैनल मिलता है।
  • Redmi K80 में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Redmi K80 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में पेश किया था। यह सीरीज लॉन्च से पहले भी काफी चर्चा में रही थी। अब इसकी सेल्स को लेकर भी खबर सामने आ रही है कि सीरीज की रिकॉर्ड सेल हुई है। रेडमी के80 सीरीज की सेल्स 10 दिन में 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई है। K सीरीज के इतिहास में यह अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है। 27 नवंबर को लॉन्च हुई सीरीज ने पहले ही दिन 660,000 यूनिट्स की सेल हासिल कर ली थी। 

Redmi K80 सीरीज ने सेल्स का फिर से रिकॉर्ड बना दिया है। Redmi के जनरल मैनेजर वांग तेंग थॉमस ने इस बारे में जानकारी (via) दी है। रिपोर्ट के अनुसार, वांग तेंग थॉमस का मानना है कि यह सीरीज के स्मार्टफोन 2025 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित हो सकते हैं। सीरीज की रिकॉर्ड सेल हुई है। सेल 10 दिन में 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई है। K सीरीज के इतिहास में यह अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है। रेडमी के लिए यह अबतक की सबसे पावरफुल फ्लैगशिप सीरीज साबित हुई है। कंपनी के अनुसार, सीरीज परफॉर्मेंस, बैटरी, और कैमरा के मामले में यह महत्वपूर्ण अपग्रेड लेकर आती है। 
 

Redmi K80 Series Specifications

Redmi K80 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi K80 में 6.67 इंच की 2K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 x 1440 पिक्सल, ब्राइटनेस 3200 निट्स, 1,800 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट है। स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। 

Redmi K80 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi K80 में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Redmi K80 Pro में 6.67 इंच का TCL M9 OLED 2K फ्लैट पैनल मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। फोन में कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट दिए हैं। इसमें 16 जीबी तक रैम मिलती है और 1TB तक स्टोरेज मिल जाती है। रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा (Light Fusion 800 सेंसर) मिलता है। दूसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड Samsung S5KKD1 सेंसर है। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो कि Samsung S5KJN5 सेंसर है। फ्रंट में फोन 20MP सेंसर से लैस है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ में कंपनी 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी है और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया है। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता6550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »