Vivo S20 या Redmi K80, कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू?

दोनों ही फोन अपने प्राइस सेग्मेंट में तगड़ा कंपिटीशन लेकर आते हैं।

Vivo S20 या Redmi K80, कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू?

Vivo S20 और Redmi K80 दो ऐसे फोन हैं जिनमें सेग्मेंट के तहत बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • सेल्फी और डिजाइन के शौकीन यूजर्स को Vivo S20 लुभाता है।
  • Redmi K80 फास्ट और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला डिवाइस बन जाता है।
  • रेडमी के80 के ग्राहक को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Vivo S20 और Redmi K80 दो ऐसे फोन हैं जिनमें कंपनियों ने भर भरकर फीचर्स दिए हैं। दोनों ही फोन अपने प्राइस सेग्मेंट में तगड़ा कंपिटीशन लेकर आते हैं। ऐसे में दोनों में से ही किसी एक को चुनना काफी मुश्किल हो जाता है। हम यहां पर तुलना करके आपको बता रहे हैं कि आप के लिए कौन सा फोन रहेगा बेस्ट? आइए जानते हैं दोनों फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में। 

Design, Display
Vivo S20 फोन में 6.67 इंच का BOE Q10 OLED डिस्प्ले आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, Redmi K80 में OLED डिस्प्ले मिलता है जो कि ज्यादा एडवांस्ड है। फोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है। 

Vivo S20 फोन की मोटाई 7.19mm है और वजन 186 ग्राम है। वहीं Redmi K80 की मोटाई 8.1mm है और वजन 206 ग्राम है। यानी रेडमी का मॉडल यहां वजन में भी भारी है और मोटाई में भी ज्यादा है। 

Performance
Vivo S20 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो कि एक मिडरेंज प्रोसेसर है। जबकि Redmi K80 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो कि एक फ्लैगशिप लेवल का प्रोसेसर है। यह बेहतर मल्टी टास्किंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस दे सकता है। यानि परफॉर्मेंस के मामले में Redmi K80 यहां पर आगे निकल जाता है। 

Vivo S20 में 16 जीबी तक रैम मिल जाती है। रेडमी फोन में भी 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिल जाता है। लेकिन रेडमी के80 की स्टोरेज टाइप UFS 4.0 है जो कि ज्यादा फास्ट मानी जाती है।  

Camera
Vivo S20 में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें मेन लेंस 50MP का OV50E सेंसर है। दूसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi K80 में भी डुअल कैमरा देखने को मिलता है। मेन लेंस 50MP का सेंसर है। लेकिन यहां पर सेल्फी कैमरा 20MP का दिया गया है। जो कि वीवो के फोन से कमतर साबित होता है। 

Battery
Vivo S20 में 6,500mAh की बैटरी दी गई है और साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। वहीं Redmi K80 में कंपनी ने 6550mAh की बैटरी दी है। यहां पर भी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। यानी बैटरी कैपिसिटी के मामले में दोनों ही फोन में कड़ी टक्कर है।  

Price
Vivo S20 की कीमत 2,299 युआन (लगभग 22,800 रुपये) है। जबकि Redmi K80 की कीमत 370 डॉलर (लगभग 31,632 रुपये) है। जाहिर तौर पर रेडमी के80 के ग्राहक को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा जिसमें उसे फास्ट और पावरफुल परफॉर्मेंस वाला डिवाइस मिल जाता है। जबकि सेल्फी और डिजाइन के शौकीन यूजर्स के लिए वीवो एस20 बेस्ट रहेगा। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max हुआ 7000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें सबकुछ
  2. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  3. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  5. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  7. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  8. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »