Redmi K50, K50 Pro और K50 Pro+ में मिलेंगे स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक प्रोसेसर!

पुरानी रिपोर्ट में इशारा मिला था कि कंपनी Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है। यह गेमिंग फोन चीन में Spring Festival के बाद लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 फोन Snapdragon 870 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Redmi K50 Gaming Edition
  • Redmi K50 Pro और K50 Pro+ में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर
Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन्स चीन में सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किए गए हैं, जिसमें तीनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है। रेडमी के50 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि के50 प्रो और के50 प्रो प्लस स्मार्टफोन क्रमश: मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000 और मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस होंगे। Xiaomi कंपनी Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। माना जा रहा है कि Spring Festival के बाद लॉन्च किया जाए।

Digital Chat Station के वीबो पोस्ट के अनुसार, Redmi K50 स्मार्टफोन चीन में मॉडल नंबर 22021211RC के साथ सर्टिफाइड हुआ है। जबकि Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ फोन क्रमश: 22041211AC और 22011211C के साथ सर्टिफाइड हुए हैं। रेडमी के50 स्मार्टफोन हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 12  के साथ स्पॉट किया गया था।

टिप्सटर द्वारा पोस्ट में शेयर किए गए स्पेसिफिकेशन से संकेत मिलते हैं कि आगामी रेडमी के50 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000 प्रोसेसर से लैस होगा। इसी के साथ रेडमी के50 प्रो प्लस फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। फिलहाल Redmi ने इन तीन स्मार्टफोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

पुरानी रिपोर्ट में इशारा मिला था कि कंपनी Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है। यह गेमिंग फोन चीन में Spring Festival के बाद लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.