108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi K50 Extreme Edition भारत में 11 अगस्त को होगा लॉन्च

नया Redmi K50 Extreme Edition 11 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (शाम 4 बजे IST) पर आयोजित होगा

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi K50 Extreme Edition भारत में 11 अगस्त को होगा लॉन्च

Photo Credit: Weibo/Xiaomi

ख़ास बातें
  • Redmi K50 Extreme Edition 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
  • Redmi K50 Extreme Edition में OLED डिस्प्ले होगी।
  • Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC होगा।
विज्ञापन
Redmi K50 Extreme Edition 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है। Xiaomi ने Weibo के जरिए बुधवार को नए Redmi K50 सीरीज स्मार्टफोन के आने की पुष्टि की है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई पोस्टर भी शेयर किए गए हैं, जिसमें स्मार्टफोन के डिजाइन का पता चला और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ। Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC होगा। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी और 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन में होलनपंच डिस्प्ले डिजाइन दिया जाएगा।

नया Redmi K50 Extreme Edition 11 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (शाम 4 बजे IST) पर आयोजित होगा, इसकी जानकारी वीबो पर Xiaomi द्वारा शेयर किए गए एक टीजर पोस्टर से मिली है। पोस्टर से पता चलता है कि Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन में 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। स्मार्टफोन सिल्वर ट्रेस शेड में नजर आया है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगी। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में होल-पंच कटआउट भी दिया गया है। Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देने की बात कही गई है।

पुरानी अफवाहों से पता चला था कि Redmi K50 Extreme Edition में OLED डिस्प्ले होगी। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ v5.2, NFC और Wi-Fi 6E मिल सकता है।

Redmi K50 Extreme Edition कंपनी के फ्लैगशिप K50 सीरीज के अपग्रेडेड एडिशन के तौर पर आएगा। Redmi K50 Pro और Redmi K50 को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। पहला MediaTek Dimensity 9000 SoC पर काम करता है, जबकि दूसरा MediaTek Dimensity 8100 SoC पर काम करता है। दोनों मॉडल्स में लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन 2K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »