Redmi K40 हो सकता है इस साल लॉन्च, Redmi K40 Pro से 2021 में उठ सकता है पर्दा

दावा है कि Redmi K40 स्मार्टफोन चीन में इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi इसके अलावा Redmi K40 Pro को भी लॉन्च करेगी, जो साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

Redmi K40 हो सकता है इस साल लॉन्च, Redmi K40 Pro से 2021 में उठ सकता है पर्दा

Xiaomi ने दोनों स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर नहीं दी कोई जानकारी

ख़ास बातें
  • पहले Redmi K40 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर दिए जाने का था दाव
  • Redmi K40 Pro में दिया जा सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर
  • रेडमी के40 में मौजूद हो सकता है 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Redmi K40 और Redmi K40 Pro स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आई है, जिसके मुताबिक कंपनी रेडमी के40 स्मार्टफोन को इस साल अक्टूबर से दिसंबर तक के बीच में लॉन्च कर सकती है। वहीं, रेडमी के40 प्रो की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में रेडमी के40 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी और अब लॉन्च तारीख को लेकर भी खबरें आना शुरू हो गईं है। अटकले लगाई जा रही हैं कि रेडमी के40 स्मार्टफोन Redmi K30 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो पिछले साल दिसंबर में 4G और 5G वर्ज़न में लॉन्च किया गया था। यही नहीं, रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो के साथ-साथ खबरें तो यह भी हैं कि कंपनी Redmi K30 Ultra से भी पर्दा उठा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इन तीनों ही स्मार्टफोन को लेकर कोई स्पष्टता फिलहाल नहीं दी है।

टिप्सटर ने दोनों स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर ज़ारी की है, जिसके मुताबिक Redmi K40 स्मार्टफोन चीन में इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi इसके अलावा Redmi K40 Pro को भी लॉन्च करेगी, जो साल 2021 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्सटर का दावा है कि रेडमी के40 स्मार्टफोन क्वालकॉम चिपसेट से लैस होगा, जिसका मॉडल नंबर SM7350 होगा। माना जा रहा है कि यह नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ रेडमी के40 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि यह SM8350 चिपसेट के साथ आएगा। इस मॉडल को लेकर बताया जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर हो सकता है, जो इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

पुरानी रिपोर्ट का रुख करें, तो उसमें सामने आया था रेडमी के40 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, संभावना है कि यह Redmi K30 Ultra में दिया जाए।

रेडमी के40 को लेकर खबर सामने आ चुकी है कि इसमें 33 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा, जिसका खुलासा 3C लिस्टिंग में हुआ था। इसके अलावा फोन MIUI के नए वर्ज़न पर काम कर सकता है।

इन सब के बावजूद शाओमी ने अब तक रेडमी के40 और रेडमी के40 प्रो स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। Gadgets 360 भी टिप्सटर द्वारा किए गए दावे की जांच स्वतंत्र रूप से नहीं कर पाया है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K40, Redmi K40 Pro, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »