Redmi K40 को मिला यह सर्टिफिकेशन, लॉन्च की ओर इशारा

नए Xiaomi स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। फोन के लिए M2006J10C मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। इसे MDY-11-EX चार्जर के साथ लिस्ट किया गया है।

Redmi K40 को मिला यह सर्टिफिकेशन, लॉन्च की ओर इशारा
ख़ास बातें
  • संभव है कि नया शाओमी फोन Mi CC10 हो
  • 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा Redmi K40
  • Redmi K40 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा
विज्ञापन
Redmi K30 को बीते साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Xiaomi को हर 6 महीने में अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में Redmi K40 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। शाओमी के एक नए स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिसके बारे में रेडमी के40 के होने के दावे किए जा रहे हैं। नए मॉडल को MDY-11-EX चार्जर के साथ लिस्ट किए जाने की जानकारी है। यही चार्जर रेडमी के30 प्रो सीरीज़ के साथ भी आया था। इसका मतलब है कि नया मॉडल रेडमी के30 सीरीज़ का अपग्रेड होगा। संभवतः रेडमी के40।

नए शाओमी स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। फोन के लिए M2006J10C मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। इसे MDY-11-EX चार्जर के साथ लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि फोन को 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, Redmi K30 Pro की तरह। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि नया मॉडल Redmi K40 फोन है। लिस्टिंग से यह भी साफ है कि कंपनी एक और रेडमी फोन लाने की तैयारी कर रही है। लिस्टिंग से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। यह 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सर्टिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी चीनी टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा दी गई।

संभव है कि नया शाओमी फोन Mi CC10 हो। क्योंकि मी सीसी9 को बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसका भी अपग्रेड जल्द ही लॉन्च होना चाहिए। स्थिति तो यह है कि रेडमी के40 या मी सीसी10 फोन के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। हम जल्द ही और जानकारी उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। M2006J10C मॉडल नंबर वाला फोन मार्केट में किस नाम से आएगा। यह तो भविष्य से ही चल पाएगा।

रेडमी के30 प्रो को चीनी मार्केट में मार्च 2020 में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K40, Redmi K40 Specifications, Xiaomi, Redmi, Mi CC10, CCC
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »