Redmi K30 Pro Zoom Edition के साथ ये डिवाइस हो सकते हैं 24 मार्च को लॉन्च

Redmi K30 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 मार्च 2020 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट होने की उम्मीद
  • RedmiBook 14 Ryzen Edition का 16 जीबी रैम वेरिएंट लाने की तैयारी
  • 12 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है Redmi K30 Pro Zoom Edition

Redmi K30 Pro परिवार के दो हैंडसेट हो सकते हैं लॉन्च

Redmi K30 Pro फोन चीन में 24 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। हालांकि, अब खबर सामने आई है कि कंपनी इस इवेंट में फोन के अलावा भी  कई दूसरे प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की योजना बना रही है। फोन के दो वेरिएंट इस इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे- Redmi K30 Pro और Redmi K30 Pro Zoom Edition। इनके साथ कंपनी नए अवतार में RedmiBook 14 Ryzen Edition और Mi Air Purifier F1 भी लॉन्च कर सकती है।

91Mobiles और टिप्सटर इशान अग्रवाल ने Redmi K30 Pro व Redmi K30 Pro Zoom Edition स्मार्टफोन के कथित रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी साझा की है। इनके अनुसार रेडमी के30 प्रो दो वेरिएंट में आएगा- 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज। वहीं रेडमी के30 प्रो ज़ूम एडिशन फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा दोनों फोन मूनलाइट व्हाइट, स्काई ब्लू, पर्पल और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में आएंगे।
Advertisement

टिप्सटर के अनुसार, शाओमी अपने RedmiBook 14 Ryzen Edition लैपटॉप का 16 जीबी रैम विकल्प पेश करेगी, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए 8 जीबी रैम का अपग्रेड है। इस 16 जीबी रैम मॉडल में 512 जीबी एसएसडी मिलेगी। इसके अलावा कोई और जानकारी लीक नहीं हुई है। लेकिन 2020 का यह मॉडल लेटेस्ट Ryzen 4000 सीरीज़ के APUs के साथ आएगा। याद दिला दें कि साल 2019 का वेरिएंट AMD Ryzen 5 3500U और AMD Ryzen 7 3700U प्रोसेसर विकल्प के साथ आया था।

शाओमी इस इवेंट में Mi Air Purifier F1 भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, प्रोडक्ट से संबंधित कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कल लॉन्च के दौरान इससे भी पर्दा उठ जाएगा।
Advertisement

अधिकारिक रेंडर्स के अनुसार, रेडमी के30 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट होगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.