Redmi K30 Pro के कैमरा को लेकर मिली यह अहम जानकारी

Redmi K30 Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैैगन 865 चिपसेट दिया जा सकता है। नई लीक में इस फोन में 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर शामिल होने की जानकारी दी गई है। यह मेन कैमरा सोनी के नए सेंसर के साथ आएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K30 Pro को मार्च 2020 में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन में 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा
  • रेडमी के30 प्रो को नए स्मैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K30 Pro को मार्च 2020 में लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K30 Pro स्मार्टफोन अगले महीने मार्च में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में स्मार्टफोन कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ स्मार्टफोन के बेंचमार्क बताने वाली वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था और अब इसे लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। नए लीक के मुताबिक, रेडमी के30 प्रो के बैक में चार कैमरों का सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा लीक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसके सेटअप में 64-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जो सोनी के नए IMX686 सेंसर के साथ आएगा। यह सेंसर रेडमी के30 और पोको एक्स2 में भी शामिल है।

यह नई लीक चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर 'डिजिटल चैट स्टेशन' (अनुवादित) यूज़रनेम वाले एक टिप्सटर के जरिए आई है। पोस्ट के मुताबिक, Redmi K30 Pro में 64-मेगापिक्सल Sony IMX686 सेंसर वाला मेन कैमरा होगा। इस फोन में शामिल अन्य कैमरा के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन में रेडमी के30 से मेल खाता वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल होगा। हालांकि इसमें कैमरा का सेटअप रेडमी के30 से थोड़ा अलग होगा।
Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट में इस फोन में शामिल एमआईयूआई ओएस की गैलरी ऐप के कोड से भी 64-मेगापिक्सल कैमरा होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस ऐप में 'lmi', build.prop फाइल में Redmi K30 Pro से यह भी पता चला था कि इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के शामिल होने की जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग ने भी कंफर्म की थी।

गीगबेंच में इस फोन में 8 जीबी रैम और Android 10 शामिल होने की जानकारी भी मिली थी। ऐसा हो सकता है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ आए। खबर है कि फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा क्योंकि इसमें स्नैपड्रैगन एक्स55 5जी मॉडम शामिल होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.