• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K30 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

Redmi K30 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

Redmi K30 Pro की कीमत 35,000 रुपये के आसपास होने का दावा किया गया है। भारत में यह फोन कब लॉन्च होगा? अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Redmi K30 Pro हो सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन

Redmi K30 Pro होगा एक 5जी स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • रेडमी के30 प्रो के साथ कुछ और भी लॉन्च कर सकती है कंपनी
  • बेहतर प्रोसेसर देन के लिए दूसरे पहलुओं से समझौता कर सकती है कंपनी
  • Redmi K30 Pro में हो सकता है 8 जीबी DDR5 रैम
विज्ञापन
Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। एक टिप्सटर के ट्वीट में यह बात कही गई है। टिप्सटर के अनुसार, रेडमी के30 प्रो को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में सबसे बेहतर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के इस्तेमाल पर फोकस है, तो हो सकता है कि फोन के दूसरे पहलुओं के साथ समझौता किया जाए। हाल ही में रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने फैन्स से पूछा था कि वह क्या पसंद करेंगे, 12 जीबी DDR4X रैम या 8 जीबी DDR5 रैम। जीत दूसरे विकल्प की हुई थी।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के ट्वीट के अनुसार, Redmi K30 Pro सबसे सस्ता या स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आने वाले सस्ते स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि इस फोन में फोकस केवल प्रोसेसर पर किया गया है, इसलिए दूसरे स्पेसिफिकेशन जैसे कैमरा आदि को लेकर अपनी ज्यादा उम्मीदें न बांधे। पिछले महीने कंपनी ने रेडमी के30 प्रो में स्नैपड्रैगन 865 होने का टीज़र ज़ारी किया था। इसके बाद चीनी मार्केट की कीमत का भी इशारा मिला। चीन में इस फोन की कीमत CNY 3,000 (लगभग 31,700 रुपये) से लेकर CNY 3,500 (लगभग 37,000 रुपये) तक के बीच में हो सकती है। वहीं, यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी के30 प्रो फोन 4,700 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5जी कम्पेटिब्लिटी और Sony IMX686 लेंस वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

लू विबिंग द्वारा की गई हाल ही की वोटिंग की बात करें, तो इस वोटिंग में लगभग 65 फीसदी वोट 8 जीबी के DDR5 रैम के साथ थे। हालांकि, यह फोन के स्पेसिफिकेशन का ठोस सबूत नहीं है। लेकिन संभावना है कि रेडमी के30 प्रो 8 जीबी रैम और DDR5 रैम के साथ आए।

लू विबिंग के पुराने टीज़र के अनुसार, रेडमी के30 प्रो को के लॉन्च इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं पेश होगा। कुछ और भी लॉन्च किया जा सकता है। इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »