Redmi Go में कितना दम? पहली नज़र में

Redmi Go के लॉन्च इवेंट के दौरान हमने फोन के साथ कुछ समय बिताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Redmi Go में कितना दम? पहली नज़र में

Redmi Go में कितना दम? पहली नज़र में

ख़ास बातें
  • 25 मार्च 2019 को है Redmi Go की अगली सेल
  • Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर पर मिलेगा रेडमी गो फोन
  • Redmi Go की भारत में कीमत है 4,499 रुपये
विज्ञापन
Xiaomi बजट सेगमेंट में अन्य कंपनियों से मुकाबला करती है। शाओमी ने मंगलवार यानी 19 मार्च 2019 को भारत में अपने लेटेस्ट फोन Redmi Go को लॉन्च किया था। Redmi Go की भारत में कीमत 4,499 रुपये है, यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) के साथ आता है। रेडमी गो की आज पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Mi.com के अलावा मी होम स्टोर पर आयोजित हुई। Redmi Go के लॉन्च इवेंट के दौरान हमने फोन के साथ कुछ समय बिताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इस प्राइस रेंज़ में नया Redmi Go फोन काफी कॉम्पैक्ट है और आश्चर्यजनक बात यह है कि प्लास्टिक बॉडी होने के बावजूद भी यह काफी मजबूत है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर है। रेडमी गो हाथ में आसानी से फिट हो जाता है और फोन की ग्रिप भी काफी अच्छी है। फोन में कर्व्ड एज हैं और इसका वज़न 137 ग्राम है।

Redmi Go फोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इनडोर में डिस्प्ले वाइब्रेंट लगती है लेकिन दिन की रोशनी में कलर साफ़ नज़र नहीं आते। फोन के निचले हिस्से में दिए बेज़ल में एंड्रॉयड नेविगेशन बटन दिए गए हैं। Redmi Go दिखने में ज्यादा मॉर्डन तो नहीं है लेकिन हैंडसेट की कीमत को देखते हुए यह सही है।
 
t6tf62g8

Redmi Go फोन मिलेगा ब्लैक और ब्लू रंग में

Xiaomi का लेटेस्ट Redmi Go स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक रंग में आता है। ब्लू वेरिएंट ग्लॉसी फिनिश के साथ तो वहीं ब्लैक वेरिएंट मैट टेक्स्चर के साथ आता है। ब्लैक वेरिएंट में मैट फिनिश होने की वजह से उंगलियों के निशान और धब्बे आसानी से नहीं पड़ते हैं। चमकीले प्लास्टिक और ग्लास पैनल पर डस्ट और धब्बे आसानी से पड़ जाते हैं।

फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रोफोन होल है। वहीं, फोन के निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और दूसरा माइक्रोफोन होल को जगह मिली है। पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाहिनी तरफ हैं। Redmi Go के बायीं तरफ दो ट्रे हैं- ऊपरी ट्रे में सिंगल नैनो सिम तो वहीं नीचे दी ट्रे में दूसरी सिम और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को लगा सकते हैं।

Xiaomi ने दावा किया है कि प्लास्टिक केस के नीचे डुअल pyrolytic ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल हुआ है जो फोन से निकलने वाली हीट को कम करके फोन को कूल रखती है। Redmi Go फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है।

फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रेडमी गो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है।

फोन में कई ऐप्स 'लाइट' अवतार में प्री-इंस्टॉल हैं जिससे कि वह लो-एंड हार्डवेयर के साथ सही ढंग से काम कर सकें। Redmi Go फोन की परफॉर्मेंस तो तेज है और इसमें ऐप्स भी तेजी से खुल जाते हैं। कैमरा क्वालिटी, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ के बारे में विस्तार से जानकारी हम आपको अपने रिव्यू में देंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Go, Redmi Go Price, Redmi Go Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »