Redmi फ्लैगशिप हैंडसेट के बारे में बेहतरीन गेमिंग अनुभव देने का दावा

Redmi Flagship स्मार्टफोन गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज़ होगा। कंपनी ने स्मार्टफोन पर गेमिंग से जुड़ी तीन आम कमियों को दूर किया है। ये हैं- गेमिंग ब्रेक, बैटरी और फ्रिक्वेंसी रिडक्शन।

Redmi फ्लैगशिप हैंडसेट के बारे में बेहतरीन गेमिंग अनुभव देने का दावा
ख़ास बातें
  • खबर है कि Xiaomi चीन में रेडमी फ्लैगशिप के दो मॉडल लॉन्च करेगी
  • इस फ्लैगशिप हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन
विज्ञापन
Redmi फ्लैगशिप को जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी द्वारा रेडमी लैपटॉप भी पेश किए जाने की चर्चा है। अब रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने Weibo पर बताया कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। उन्होंने कहा कि गेम खेलते वक्त आने वाली तीन समस्याओं को दूर किया गया है। वे हैं- गेमिंग में देरी, बैटरी और फ्रिक्वेंसी रिडक्शन। लू विबिंग ने हाल ही में इशारों में बताया था कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट की बैटरी दो दिनों तक साथ देगी।

लू विबिंग ने Weibo पर पोस्ट किया कि Redmi Flagship स्मार्टफोन गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज़ होगा। कंपनी ने स्मार्टफोन पर गेमिंग से जुड़ी तीन आम कमियों को दूर किया है। ये हैं- गेमिंग ब्रेक, बैटरी और फ्रिक्वेंसी रिडक्शन। विबिंग ने कहा कि जब उन्होंने रेडमी फ्लैगशिप हैंडसेट के AnTuTu स्कोर देखे तो वो पूरी तरह से चौंक गए। यह इशारा है कि हैंडसेट बेंचमार्क टेस्ट में शानदार नतीजे देगा। ऐसा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और अन्य दमदार हार्डवेयर के कारण संभव हो पाएगा।

बैटरी के अलावा रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने हाल ही में टीज़र ज़ारी किया था कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

टिप्स्टर इशान अग्रवाल के मुताबिक, शाओमी (Xiaomi) चीन में रेडमी फ्लैगशिप के दो मॉडल लॉन्च करेगी। ट्वीट से इस बात का भी पता चला है कि रेडमी फ्लैगशिप फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे- रेड, ब्लू और कार्बन फाइबर। फोन के चार वेरिएंट होंगे, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। हाल ही में नए लीक से पता चला था कि रेडमी फ्लैगशिप (Redmi Flagship) फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , redmi, Redmi flagship, Lu Weibing, Snapdragon 855
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »