Redmi A3 की होगी Flipkart पर बिक्री, 14 फरवरी को लॉन्च

इसका प्राइस 7,000 रुपये से 9,000 रुपये के बीच हो सकता है। फ्लिपकार्ट के साथ ही Mi ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर अलग माइक्रोसाइट बनाई हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 16:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट ने एक अलग माइक्रोसाइट बनाई है
  • इसमें 6 GB का RAM और 6 GB के वर्चुअल RAM के लिए सपोर्ट है
  • यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा

इसका प्राइस 7,000 रुपये से 9,000 रुपये के बीच हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का A3 भारत में 14 फरवरी को लॉन्च होगा। Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए फ्लिपकार्ट ने एक अलग माइक्रोसाइट बनाई है। 

Redmi A3 का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन को 14 फरवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 7,000 रुपये से 9,000 रुपये के बीच हो सकता है। फ्लिपकार्ट के साथ ही Mi ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर अलग माइक्रोसाइट बनाई हैं। इसे ग्रीन कलर में दिखाया गया है। इसमें 6 GB का RAM और 6 GB के वर्चुअल RAM के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में 6.71 इंच (1,600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया जा सकता है। इसमें AI सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा। Redmi A2 के 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 5,999 रुपये, 2 GB + 64 GB का 6,499 रुपये और 4 GB + 64 GB वेरिएंट का 7,499 रुपये है। पिछले वर्ष नवंबर में Redmi ने K70 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे। इनकी बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी। कंपनी ने इनकी बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से अधिक यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। हाल ही में Redmi ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि K70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। ये Xiaomi के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS वाले पहले स्मार्टफोन हैं। 

Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में HDR10+ और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  3. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  4. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  6. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  7. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  9. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.