Redmi 15 5G में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, अगले महीने होगा लॉन्च

इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15 5G में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे
  • ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट शुरू की गई है
  • इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi 15 5G अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर की जानकारी दी है। Redmi 15 5G में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 होगा।  

Redmi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi 15 5G को 19 अगस्त को देश में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। इसमें 7,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 18 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसे Frosted White, Sandy Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के लिए बनाए गए लैंडिंग पेज से इसमें 7,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 18 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने की जानकारी मिली है। इसमें Royale Chrome Design एक एयरोस्पेस ग्रेड मेटल कैमरा आइलैंड के साथ होगा। Redmi 15 5G में AI सपोर्ट वाली 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा। इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे AI से जुड़े फीचर्स होंगे। 

हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसे 8 GB के RAM और 256  GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी के Redmi 15C को भी जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi 14C की जगह ले सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की यूरोप के ऑनलाइन रिटेलर Epto.it की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.