Redmi 13C स्‍मार्टफोन कब होगा लॉन्‍च? सामने आई बड़ी जानकारी, जानें

Redmi 13C : अपकमिंग फोन 3 मॉडल नंबरों के साथ आएगा।

Redmi 13C स्‍मार्टफोन कब होगा लॉन्‍च? सामने आई बड़ी जानकारी, जानें

Photo Credit: mysmartprice

IMEI डेटाबेस में Redmi 13C को देखा गया है। हालांकि वहां यह नाम कन्‍फर्म नहीं है।

ख़ास बातें
  • नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी में शाओमी
  • Redmi 13C के नाम से पेश की जा सकती है डिवाइस
  • IMEI डेटाबेस में Redmi 13C को देखा गया
विज्ञापन
Redmi 13C स्‍मार्टफोन बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में है। हाल में एक रिपोर्ट में पता चला था कि कंपनी साल के आखिर में इस फोन को लॉन्‍च कर सकती है। Redmi 13C के रेंडर भी सामने आए हैं। इनसे डिजाइन का पता चलता है और यह भी कहा जा रहा है कि फोन को 3 कलर ऑप्‍शंस- लाइट ग्रीन, ब्‍लैक और ब्‍लू में पेश किया जाएगा। अब एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि IMEI डेटाबेस में Redmi 13C को देखा गया है। हालांकि वहां यह नाम कन्‍फर्म नहीं है।   

Xiaomiui की रिपोर्ट में कहा गया है कि IMEI डेटाबेस में अपकमिंग Redmi 13C मिला। लिस्टिंग में डिवाइस के नाम का उल्लेख नहीं है। लिस्टिंग से पता चला है कि अपकमिंग फोन 3 मॉडल नंबरों के साथ आएगा। चीन के लिए इसका मॉडल नंबर 23124RN87C होगा। भारत के लिए 23124RN87I मॉडल नंबर होगा, जबकि ग्‍लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर 23124RN87G होगा। 

एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार, फोन का कोडनेम 'एयर' और इसका मॉडल नंबर 'C3V' है। कहा जाता है कि फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलेगा जिस पर MIUI 14 की लेयर होगी। फोन में दिसंबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। पहले इसे चीन में लाया जाएगा और फ‍िर बाकी देशों में। 

एक रिपोर्ट से पता चला था कि यह नॉच डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा। इसकी तस्‍वीर भी सामने आई थी, जिसमें नीचे की ओर बेजल्‍स थोड़े मोटे दिखाई देते हैं। डिवाइस में सिंगल स्‍पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोफोन होने की बात कही गई है। 

रेडमी 13 सी के स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने Redmi 12C को पिछले साल दिसंबर में पेश किया था। रेडमी 13 सी भी इसी के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है। अन्‍य रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स की बात करें, तो कंपनी ने हाल में अपने होम मार्केट में K60 Ultra स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 12 GB तक RAM दी गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »