Redmi 13C में होगा 50MP का कैमरा, सामने आया फर्स्‍ट लुक!

Redmi 13C : इस स्‍मार्टफोन में अच्‍छे डिजाइन के साथ-साथ बढ़‍िया कैमरा भी होगा।

Redmi 13C में होगा 50MP का कैमरा, सामने आया फर्स्‍ट लुक!

Photo Credit: mysmartprice

कंपनी ने Redmi 12C को पिछले साल दिसंबर में पेश किया था। रेडमी 13 सी भी इसी के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Redmi 13C को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च
  • सामने आया फोन का फर्स्‍ट लुक
  • 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Redmi की नई Redmi Note 13 सीरीज को चीन में पेश किया जा चुका है। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में यह ग्‍लोबल मार्केट्स में भी लॉन्‍च हो सकती है। भारत में भी इसे लाए जाने की उम्‍मीद है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले कंपनी Redmi 13C के नाम से एक बजट स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकती है। यह पिछले साल आए Redmi 12C स्‍मार्टफोन का सक्‍सेसर होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi 13C में अच्‍छे डिजाइन के साथ-साथ बढ़‍िया कैमरा भी होगा। 

माईस्‍मार्टप्राइस ने Redmi 13C की झलक दिखाई है। रिपोर्ट में फोन का फ्रंट और बैक लुक, कलर ऑप्‍शंस की जानकारी दी गई है। यह भी बताया गया है कि नए रेडमी फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। बैक साइड से यह स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 13 सीरीज के मॉडल जैसा दिखता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात है। जो इमेज शेयर की गई है, उसमें पावर बटन और वॉल्‍यूम रॉकर फोन के राइट साइड में दिखाई देते हैं। 

डिजाइन के मामले में Redmi 13C प्रभावित करता है। रिपोर्ट से पता चलता है कि यह नॉच डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा। हालांकि नीचे की ओर बेजल्‍स थोड़े मोटे दिखाई देते हैं। डिवाइस में सिंगल स्‍पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोफोन होने की बात कही गई है। बताया गया है कि फोन को 3 कलर ऑप्‍शंस- लाइट ग्रीन, ब्‍लैक और ब्‍लू में पेश किया जाएगा। 

रेडमी 13 सी के स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने Redmi 12C को पिछले साल दिसंबर में पेश किया था। रेडमी 13 सी भी इसी के आसपास लॉन्‍च किया जा सकता है। अन्‍य रेडमी स्‍मार्टफोन्‍स की बात करें, तो कंपनी ने हाल में अपने होम मार्केट में K60 Ultra स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 12 GB तक RAM दी गई है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »