Redmi 13C का  5G वेरिएंट 6 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च!

इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को नाइजीरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 22:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का 4G मॉडल भी देश में लॉन्च करने की तैयारी है
  • कंपनी की भारत में इसका 5G वेरिएंट लॉन्च करने की योजना है
  • इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम होगा

कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi के Redmi 13C का 5G वेरिएंट अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह Redmi 12C की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन का 4G मॉडल भी देश में लॉन्च करने की तैयारी है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Redmi 13C को नाइजीरिया में पेश किया था। 

इंडस्ट्री से सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया है कि यह स्मार्टफोन 6 दिसंबर को देश मं लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट को नाइजीरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी की भारत में इसका 5G वेरिएंट लॉन्च करने की योजना है। इसका प्राइस 15,000 रुपये से कम होगा। हालांकि, कंपनी ने इसके प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है। इसमें 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज होगी। इसके 4G वेरिएंट में 6.74 इंच (720 x 1,600 पिक्सल ) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  4G LTE, dual-band Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18 W USB-PD चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था। इस उपलब्धि की घोषणा शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने की थी। 

शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 13R Pro को पेश किया था। पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था। Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,999 युआन (लगभग 23,336 रुपये) है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.