Redmi K70 Pro में मिलेगा 6.67 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट

इस सीरीज के K70 Pro में 6.67 इंच डिस्प्ले होगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें जेनरेटिव AI की क्षमता भी मिलेगी

Redmi K70 Pro में मिलेगा 6.67 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट

कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है
  • इस सीरीज के K70E में 1.5K डिस्प्ले मिलेगा
  • हाल ही में Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की K70 सीरीज अगले सप्ताह लॉन्च होगी। इसमें Redmi K70, K70E और K70 Pro शामिल होंगे। इसके टॉप वेरिएंट Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दिया जाएगा। Xiaomi के इस सब-ब्रांड के K70E में MediaTek Dimensity 8300-Ultra SoC होगा। कंपनी ने इसके प्रो मॉडल की कुछ इमेज रिलीज की हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ है। 

Redmi ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया है कि K70 Pro में 6.67 इंच डिस्प्ले होगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें जेनरेटिव AI की क्षमता भी मिलेगी। यह स्मार्टफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के लिए सपोर्ट और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ है। इस सीरीज के K70E में 1.5K डिस्प्ले 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Xiaomi HyperOS पर चलेगा। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

कंपनी के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था। इस उपलब्धि की घोषणा शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने की है। शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में इसने Redmi Note 13R Pro को लॉन्च किया था। 

पिछले महीने Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश किया गया था। Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,999 युआन (लगभग 23,336 रुपये) है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को Midnight Black, Time Blue और Morning Light Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें फुल HD+ 2,400 x 1,080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 12 0Hz का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट 12 GB के एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ दिया गया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »