108MP कैमरा, 8GB रैम, 5030mAh बैटरी के साथ Redmi 13 5G भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Redmi 13 5G को ब्‍लैक डायमंड, हवाईयन ब्‍लू और मूनस्‍टोन सिल्‍वर कलर ऑप्‍शन में लाया गया है।

108MP कैमरा, 8GB रैम, 5030mAh बैटरी के साथ Redmi 13 5G भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसकी कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल के लिए 15,499 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 13999 रुपये है शुरुआती कीमत
  • इसमें स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE (एक्‍सिलरेटेड एडिशन) प्रोसेसर है
विज्ञापन
Redmi 13 5G Launched : Xiaomi ने भारत में अपना लेटेस्‍ट बजट 5G स्‍मार्टफोन Redmi 13 5G लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 6.79 इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जोकि 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। नए रेडमी फोन में स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE (एक्‍सिलरेटेड एडिशन) प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8GB रैम है, जिसे 8 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन का बड़ा हाइलाइट इसका 108MP का मेन रियर कैमरा (Redmi 13 5G camera) है। बैटरी 5 हजार एमएएच से ज्‍यादा है। जानते हैं फोन की कीमत और सभी खूबियां डिटेल में।  
 

Redmi 13 5G Price in India 

Redmi 13 5G को ब्‍लैक डायमंड, हवाईयन ब्‍लू और मूनस्‍टोन सिल्‍वर कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसकी कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल के लिए 15,499 रुपये है। फोन को (Redmi 13 5G sale offers) Amazon.in, mi.com और शाओमी रिटेल से 12 जुलाई से लिया जा सकेगा। यूजर्स एक हजार रुपये का बैंक डिस्‍काउंट व ईएमआई भी पा सकते हैं। 
 

Redmi 13 5G specifications

Redmi 13 5G में 6.79 इंच FHD+ (2460 x 1080 पिक्‍सल्‍स) FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो 91% और पीक ब्राइटनैस 550 निट्स है। फोन के डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है। 

Redmi 13 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE प्रोसेसर है। इसके साथ एड्रिनो 613 GPU भी मिलता है। रैम 8 जीबी तक है। इंटरनल स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  

Redmi 13 5G स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करना है, जिस पर हाइपर ओएस की लेयर है। 108 एमपी का मेन रियर कैमरा इस फोन में दिया गया है। साथ में 2 एमपी का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 5030 एमएएच की बैटरी है, जोकि 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

अन्‍य खूबियों की बात करें तो साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, इन्‍फ्रारेड सेंसर, 3.5mm का ऑडियो जैक और बॉटम फायरिंग लाउडस्‍पीकर इस फोन में दिए गए हैं। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »