Red Magic 10 Pro सीरीज में मिलेगा Ice X कूलिंग सिस्टम 

Red Magic 10 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फुल स्क्रीन BOE OLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 22:38 IST
ख़ास बातें
  • इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले ये शुरुआती स्मार्टफोन होंगे
  • इससे स्मार्टफोन का टेम्परेचर 21 डिग्री तक कम हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा

इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह चीन में लॉन्च किया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Red Magic की Red Magic 10 Pro सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसमें Red Magic 10 Pro शामिल Red Magic 10 Pro+ शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ की जगह लेंगे। 

Red Magic Gaming Products के जनरल मैनेजर, James Jiang ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपोजिट लिक्विड मेटल का इस्तेमाल करने वाला Ice X कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। Jiang का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले ये शुरुआती स्मार्टफोन होंगे। इससे स्मार्टफोन का टेम्परेचर 21 डिग्री तक कम हो सकता है। Red Magic 10 Pro सीरीज में अपग्रेडेड फैन भी दिए जाएंगे। Red Magic 10 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फुल स्क्रीन BOE OLED डिस्प्ले होगा। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा। Red Magic 10 Pro नई Wukong स्क्रीन वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस स्क्रीन को BOE के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। Red Magic 10 Pro को 13 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन उपलब्ध है। Red Magic 10 Pro और Red Magic 10 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite होगा। 

Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 था। इन स्मार्टफोन्स में 24 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन सीरीज में फुल HD+ डिस्प्ले 6.9 इंच (1,116 x 2,480 पिक्सल) का है। देश में की इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान बरकरार है। मार्केट रिसर्ट फर्म Counterpoint की मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वॉल्यूम में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.