Samsung के Galaxy S25+ में मिल सकता है Exynos 2500 SoC, जल्द लॉन्च की तैयारी

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर कंपनी के एक स्मार्टफोन को देखा गया है। यह Galaxy S25+ हो सकता है

Samsung के Galaxy S25+ में मिल सकता है Exynos 2500 SoC, जल्द लॉन्च की तैयारी

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर इस स्मार्टफोन को देखा गया है

ख़ास बातें
  • Galaxy S25+ में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2500 हो सकता है
  • इसका सिंगल-कोर स्कोर 2,359 प्वाइंट और मल्टी-कोर स्कोर 8,141 प्वाइंट है
  • कंपनी अपने Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का अफोर्डेबल वेरिएंट भी ला सकती है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S25 सीरीज को अगले वर्ष की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में बेसिक, प्लस और अल्ट्रा मॉडल शामिल हो सकते हैं। इनमें से Galaxy S25+ में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2500 हो सकता है। 

बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर कंपनी के एक स्मार्टफोन को देखा गया है। यह Galaxy S25+ हो सकता है। Geekbench पर इसका मॉडल नंबर SM-S936B है। इसका सिंगल-कोर स्कोर 2,359 प्वाइंट और मल्टी-कोर स्कोर 8,141 प्वाइंट का है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। यह Android 15 पर चल सकता है। इस वर्ष लॉन्च की गई सैमसंग की Galaxy S24 सीरीज में चुनिंदा मार्केट्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 और बाकी मार्केट्स में Exynos 2400 दिया गया था। 

कंपनी अपने Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। यह Galaxy Z Flip FE हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 का Special Edition मॉडल पेश किया था। इसका प्राइस इस स्मार्टफोन के स्टैंडर्ड वेरिएंट से अधिक था। Galaxy Z Flip FE में स्पेसिफिकेशंस को कुछ हल्का कर प्राइस में कमी की जा सकती है। टिप्सटर @yeux1122 ने दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Naver पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy Z Flip स्मार्टफोन का एक अफोर्डेबल वेरिएंट लाने की तैयारी की जा रही है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इसे सैमसंग के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लाया जा सकता है। 

हाल ही में सैमसंग ने मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में नतीजों की घोषणा के दौरान बताया था कि वह कम प्राइस वाले फोल्डेबल प्रोडक्ट्स लाने के तरीकों पर कार्य कर रही है। देश में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी हैं। हालांकि, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सैमसंग का पहला स्थान बरकरार है। मार्केट रिसर्ट फर्म Counterpoint की मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की वॉल्यूम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग तीन प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि, स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह एक तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »